
इसी साल 21 लोग हो चुके गुम
भोपाल. एमपी के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री जहां लगातार व्यस्त होते जा रहे हैं वहीं वे विवादों में भी बने रहते हैं। उनकी ख्याति बढ़ने के साथ—साथ बागेश्वर धाम में आनेवाले भक्तों की संख्या भी बढ़ रही है। यहां हर दिन हजारों लोग पहुंच रहे हैं। बुरी बात यह है कि यहां आनेवाले कई भक्त गुम हो रहे हैं।
अपनी समस्याओं के समाधान की चाह लिए देशभर से लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम में आते हैं। अधिकांश भक्त एक—दो दिन में यहां से लौट जाते हैं जबकि कई लोग कुछ दिनों तक यहां रुकते भी हैं। यहां से कई भक्त गुम हो रहे है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार ही यहां से श्रद्धालु लापता हो रहे हैं।
पिछले 4 महीने में ही यहां से करीब दो दर्जन लोग गायब हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार इस अवधि में बागेश्वर धाम से कुल 21 लोग लापता हुए हैं। पुलिस थाने में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2023 से लेकर 8 मई तक बागेश्वर धाम से 21 लोग गायब हुए हैं यानि इन लोगों की गुमशुदगी का केस थाने में दर्ज कराया गया है।
इसी माह 20 वर्ष की एक लड़की यहां से लापता हो गई। रवीना अहिरवार नामक यह युवती 1 मई से गायब है। यहां से गुम होनेवालों में पुरुष और महिलाएं, दोनों शामिल हैं। इस संबंध में छतरपुर के SP अमित सांघी बताते हैं कि जनवरी 2023 से लेकर अब तक यहां से 21 लोग गुम हुए। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई उनमें से 9 लोगों को हम ढूंढ चुके हैं जबकि शेष 12 अभी तक नहीं मिले हैं।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर प्रमुख आरोप और विवाद
1. अपने दिव्य दरबार में अंधविश्वास बढ़ाने का आरोप
2. हिंदूवादी भावना भड़काने का आरोप, उदयपुर में केस भी दर्ज
3. उनके भाई पर लोगों को धमकाने का केस दर्ज
Published on:
12 May 2023 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
