10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ALERT: रंगपंचमी के बाद बृहस्पति बदल रहा है ग्रह, इन राशियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले

ALERT: रंगपंचमी के बाद बृहस्पति बदल रहा है ग्रह, इन राशियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले

3 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

भोपाल। रंगपंचमी के बाद कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि 30 मार्च 2019 को बृहस्पति ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा और 22 अप्रैल 2019 को वक्री होकर वृश्चिक राशि में पहुंच जाएगा। इसके बाद 5 नवंबर 2019 को पुनः मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। बृहस्पति ग्रह के अपनी राशि बदलने से कई राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पंडित जी बताते है कि बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव से जीवन में सदाचार, ज्ञान, उच्च गुण, संतान सुख, कार्य सुख, संपत्ति सुख और सामाजिक जीवन में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। वहीं दूसरी ओर ये शादीशुदा जीवन में भी सुख का कारक माना जाता है। बृहस्पति ग्रह धनु और मीन राशि का स्वामी है। यह कर्क राशि में उच्च का तथा मकर राशि में नीच का होता है। जानिए बृहस्पति के राशि बदलने से किन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव.....

मीन राशि

आने वाले दिनों में दशम स्थान में बृहस्पति आने वाला है। जिसके चलते इन राशि के लोगों के लिए स्थान परिवर्तन, पारिवारिक विवाद, अपव्यय, पद-प्रतिष्ठ में कमी के संकेत रहेंगे। आने वाले दिनों में घर-परिवार के मांगलिक कार्यों में खर्च बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए तृतीय स्थान में बृहस्पति का गोचर होगा। जिसके चलते इन समय मिल-जुला बीतेगा। आने वाले दिनों में इन राशि के जातकों को किसी विशेष कार्य के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती है। दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं। सतर्क रहें।

धनु राशि

इस राशि के लिए प्रथम भाव में बृहस्पति गोचर करेगा। चूंकि बृहस्पति इसी राशि का स्वामी है, इसलिए इनके लिए कई अच्छी बातें होंगी। इन राशि के लोगों का आने वाले समय में भाग्योदय होगा। मानसिक और शारीरिक पीड़ा हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए गोचर पंचम स्थान में होगा। इन लोगों के घर में मांगलिक कार्य हो सते है। साथ ही घर में संतान सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता भी मिल सकती है।

कन्या राशि

इस राशि के लिए चतुर्थ स्थान में बृहस्पति गोचर करेगा। इनके कार्यों में रुकावट आ सकती है। माता को कष्ट, परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। लेकिन इ्रन्हें मित्रों तथा बाहरी लोगों से लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

बृहस्पति का 11वें स्थान में गोचर पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला साबित होगा। धन लाभ होगा। सम्मान में वृद्धि, सुख, मानसिक शांति, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। श्रेष्ठ पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लिए धन स्थान यानी द्वितीय स्थान में बृहस्पति का गोचर होगा। संतान सुख, व्यवसाय में वृद्धि होगी। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। रोग मुक्ति होगी।

मकर राशि

मकर राशि में बृहस्पति नीच का होता है और इनके लिए गोचर द्वादश स्थान में होगा। अपव्यय होगा। शारीरिक मानसिक कष्ट होगा। स्वजनों से विरोध का सामना करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट हो सकता है।