
Rashifal
भोपाल। 26 मार्च दिन मंगलवार के दिन कुछ राशियों का भाग्य बदलने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा और मंगल एक-दूसरे के सामने है। जिसके चलते महालक्ष्मी योग बन रहा है। इस योग के बनने के कारण वृश्चिक, सिंह और मीन राशि के लोगों को डबल फायदा होने वाला है। पंडित जी बताते है कि सिंह राशि को संसार की सबसे शुभ राशि माना जाता है। पंडित जी बताते है कि प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां, अपने स्वयं के विशिष्ट गुण, इच्छा एवं जीवन तथा लोगों के प्रति रवैया होता है। इसी के अनुसार इनका भाग्य चमकता है। जानिए तीन राशि के बारें में जिनकी आने वाले दिनों में किस्मत बदलने वाली है।
वृश्चिक राशि
जिन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है उस लिस्ट में पहला नाम है वृश्चिक राशि का। वृश्चिक राशि के जातकों की राशि में ग्रह परिवर्तन के कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की सबसे ख़ास बात ये हैं की ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और शनि इनका नेतृत्व करता है। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।
मीन राशि
कन्या राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।
Published on:
26 Mar 2019 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
