5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टीचर्स डे’ पर 28 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, यहां देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कष्ठ काम करने वाले 28 शिक्षकों को पुरुस्कृत करने के लिये चयन किया गया है, जिन्हें 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
News

'टीचर्स डे' पर 28 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, यहां देखें लिस्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। जारी सूची के तहत प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कष्ठ काम करने वाले 28 शिक्षकों को पुरुस्कृत करने के लिये चयनित किया गया है। जारी सूची के अनुसार, इंदौर और भोपाल से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है। वहीं, पिछले वर्ष इसी पुरुस्कार के लिये 23 शिक्षकों का चयन किया गया था। आगामी शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को इन चयनित शिक्षकों को राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा ये सम्मान प्रदान किया जाएगा।


राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए इन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नोवेटिव और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और सम्मान निधि के रूप में 25 हजार रुपये धनराशि प्रदान की जाएगी। बता दें कि, मध्य प्रदेश में शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदनों में से जिला चयन समिति द्वारा की गई अनुशंसा का राज्य चयन समिति ने मूल्यांकन किया, जिनमें 28 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया है।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में 35 SAS अफसरों के तबादले, किसे क्या प्रभार मिला, देखें लिस्ट


लिस्ट में 29 नाम पर इसलिये 28 शिक्षकों को ही मिलेगा पुरुस्कार

आपको बता दें कि, जारी हुई सूची पर अगर गौर करें, तो उसमें 29 शिक्षकों को चयनित किया गया था, लेकिन होशंगाबाद के एक शिक्षक मुकेश कुमार मालवीय को इससे पहले भी एक बार शिक्षक सम्मान दिया जा चुका है, जिसके चलते उन्हें इस लिस्ट से बाहर ककिया गया है। इस हिसाब से अब प्रदेश में 28 शिक्षकों को ही इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

यहां सड़क ही हो गई दिवंगत, लोगों ने दी श्रद्धांजलि - देखें Video