26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में सबसे ज्यादा ठंड, देश के सबसे कम तापमान वाले 3 शहर मध्यप्रदेश के

आसमान साफ हुआ तो गिरा पारा, दिवाली के बाद जोर पकड़ेगी सर्दी  

2 min read
Google source verification
mausum.png

भोपाल. मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं. हाल ये है कि देश के सबसे कम तापमान lowest temperature वाले 10 शहरों में से आधे से भी ज्यादा शहर मध्यप्रदेश के हैं. मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक ने बताया कि देश के सबसे कम तापमान lowest temperature वाले शहरों में पहले, दूसरे और तीसरे क्रम पर पचमढ़ी, रायसेन और खंडवा है.

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया- प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में रविवार को न्यूनतम तापमान lowest temperature 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को रायसेन में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार खंडवा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियश रहा जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा।

देश में सबसे कम तापमान वाले 10 शहरों में छह मध्यप्रदेश के रहे- प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। हवा का रुख भी उत्तर पूर्वी होने लगा है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। आसमान साफ होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। रविवार को देश में सबसे कम तापमान वाले 10 शहरों में छह मध्यप्रदेश के रहे।

दिवाली के बाद जोर पकड़ेगी सर्दी - प्रदेश में रविवार को न्यूनतम तापमान रायसेन में 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार भोपाल में 15.6 डिग्री रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन-चार दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। दिवाली के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी।

आगामी 24 घंटों में बालाघाट, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल जिले में गरज-चमक की स्थिति - मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में बालाघाट, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल जिले में गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। 18 अक्टूबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान अगर बर्फबारी होती है तो इसके गुजरने के बाद तापमान और कम होने के आसार हैं।