27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 5 राशियों पर पड़ रही है राहु की नजर, रहना होगा सावधान, वरना हो सकते है बड़े खतरे का शिकार

इन 5 राशियों पर पड़ रही है राहु की नजर, रहना होगा सावधान, वरना हो सकते है बड़े खतरे का शिकार

3 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

भोपाल। 30 अप्रैल दिन मंगलवार को कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन अशुभ स्थिति का सीधा असर कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। पंडित जी बताते है कि इसका कारण कुंभ राशि के चंद्रमा पर राहु की दृष्टि पड़ना है। जिसके चलते आज के दिन इन पांच राशियों का काम में रुकावटें आ सकती हैं। जानिए कैसा रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन.....

कर्क राशि

आज के दिन व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति ऊपर-नीचे हो सकती है। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी। व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को कुछ दिनों के बाद फायदा भी होगा। आपके प्रिय आप के कामकाज से खुश हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पैसा लाभान्वित होगा।

सिंह राशि

गाड़ी चलाने में पूरी तरह से सावधानी रखें। आपका अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे। इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे।

वृश्चिक राशि

आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी। समय समय पर आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा।

कुंभ राशि

सफलता के नए मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने जीवन में लाभ कमाएंगे लेकिन प्रयत्न करने के बाद। आपको अपने जीवन में बड़ी सफलताएं मिलेंगी लेकिन थोड़ा इंतजार करना होगा। आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। लाइफ में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी खास मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है।

मीन राशि

क्रोध आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप पहले की अपेक्षा बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन सही नहीं है। धन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कुछ खुशखबरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में ईर्ष्यालु सहकर्मियों से दूर रहें। नहीं तो इनकी वजह से आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।