2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर छात्रा से हड़पे 30 लाख, चौंका देगी रियल लाइफ के इस ‘रिकी बहल’ की कहानी

दिल्ली की एक चित्रकार द्वारा शादी का झांसा देकर 30 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत के बाद धराए अजय गालर ने अब पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

4 min read
Google source verification
news

शादी का झांसा देकर छात्रा से हड़पे 30 लाख, चौंका देगी रियल लाइफ के इस 'रिकी बहल' की कहानी

भोपाल/ साल 2011 में रनवीर सिंह स्टारर लेडीज वर्सेस रिकी बहल (Ladies vs Ricky Bahl) फिल्म आप में से कई लोगों ने देखी होगी। जिसमें फिल्म का मुख्य किरदार किस तरह लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर रूपये ऐंठता है। ये तो थी रील लाफ की कहानी, पर बीते दिनों क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक ऐसे शख्स को दबौचा है, जो रियल लाइफ रिकी बहल बना हुआ था। दिल्ली की एक चित्रकार द्वारा शादी का झांसा देकर 30 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत के बाद धराए अजय गालर ने अब पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

पढ़ें ये खास खबर- अब कांग्रेस में ही बढ़ने लगा CAA का समर्थन, 2 विधायकों ने जताई कानून विरोध पर आपत्ति


दिल्ली की लड़की की शिकायत पर आरोपी को दबोचा

बता दें कि, भोपाल से इंजीनियरिंग करने वाले अजय कुमार गालर ने दिल्ली की एक चित्रकार लड़की से साल 2012 फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जैसे ही लड़की ने आरोपी की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की, तो इसने लड़की से मीठी मीठी बातें करना शुरु कर दिया। बातें करते हुए आरोपी ने खुद को भोपाल के एम्स में पदस्थ डॉक्टर बताया, साथ ही ये भी कहा कि, वो अनमेरिड है। जबकि, उसकी शादी हो चुकी थी। आरोपी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर किसी हेंडसम से लड़के का फोटो लगा रखा था, जिससे वो लड़कियों को इंप्रेस कर सके।

पढ़ें ये खास खबर- दुष्कर्म के मामलों में फिर अव्वल रहा मध्य प्रदेश, 6 साल से कम उम्र की मासूमों को भी नहीं बख्शा


जयपुर और गाजियाबाद की लड़कियों को भी प्रेमजाल में फंसाया

पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी ने दिल्ली की चित्रकार लड़की के अलावा जयपुर और गाजियाबाद की लड़कियों से भी फेसबुक पर चैटिंग कर प्रेम जाल में फसा रखा था। हालांकि उनसे भी किसी तरह की रकम ऐंठी या नहीं इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस उन दोनो लड़कियों से भी पूछताछ करेगी। उनके द्वारा किसी तरह की शिकायत दर्ज किये जाने के बाद ही उन मामलों से संबंधित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ये खुलासा भी हुआ है कि, आरोपी पहले शादी शुदा था। उसने अपनी कथित पत्नी से भी 17 लाख रुपए ले रखे थे। हालांकि, इस संबंध में पूछताछ में आरोपी का कहना है कि, वो रुपए पत्नी से संपत्ति विवाद को लेकर लिये थे, जिसे वो कुछ दिनों में लौटाने वाला था।

फाइनेंस कंपनियों से भी जालसाजी की आशंका

इसके अलावा जानकारी ये भी सामने आई है कि, आरोपी ने गोल्ड फाइनेंस कंपनी से भी साल 2015 में और बीते छह महीने पहले लोन लिया था, इसमें भी फ्रॉड की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने गहन जांच के लिए आरोपी के खाते खंगालने शुरु कर दिये हैं। जानकारी मिली है कि, आरोपी के खाते से कई बार बड़े लेनदेन भी हुए हैं। आपको बता दें कि, बीती 8 जनवरी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिल्ली की रहने वाली चित्रकार की शिकायत के आधार पर आरोपी को भोपाल से दबोचा था। जबकि, आरोपी ने लड़की को बताया था कि, उसकी पोस्टिंग पहले दिल्ली, जयपुर में थी। वर्तमान में वो एम्स भोपाल में पोस्टेड है। जबकि, हकीकत ये सामने आई कि, ना ही वो डॉक्टर है और ना ही वो भोपाल का निवासी है। आरोपी का पिता इटारसी जिले की ग्राम चंदौन तहसील का एक किसान है जो होशंगाबाद में रहता है।

पढ़ें ये खास खबर- बर्फीली हवाओं से कांपा प्रदेश, कई जिलों में पारा 2 डिग्री से भी नीचे


2 साल में युवती से ऐंठे 30 लाख

पहले तो आरोपी ने खुद को कोई हेंडसम डॉक्टर बताया, फिर धीरे-धीरे युवती को चेट के दौरान इमोशनल ब्लेकमेल करने लगा। युवती का भरोसा जीतने के बाद पारिवारिक समस्याएं बताकर उससे पैसे ऐंठने लगा। युवती द्वारा दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने साल 2017 से लेकर 2019 तक उससे करीब 30 लाख रूपए ऐंठ लिये थे। इतने साल का प्यार होने के कारण युवती भी उससे प्यार करने लगी थी। लेकिन, अंत में उसके द्वारा पैसे ना होने की बात कहने पर आरोपी ने लड़की से दूरी बनाना शुरु कर दी। जिसके चलते लड़की डिप्रेशन में आ गई। कई दिनों तक जब आरोपी की ओर कोई जवाब नहीं आया तो लड़की ने सारी बात अपने पिता को बताई।लड़की के पिता ने आरोपी युवक की भोपाल में शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें ये खास खबर- कड़ाके की ठंड का असर, गाय ने बनाया ATM को अपना घर


वॉइस चेंजिग एप की मदद से करता था बात

पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात ये थी कि, आरोपी अजय गालर ने युवती से कह रखा था कि, उसका परिवार भी लड़की पसंद करता है और जल्दी ही वो उन दोनो की शादी करा देंगे। ऐसे में लड़की द्वारा जब भी युवक के परिवार से फोन पर बात करना चाहती थी, तो अजय गालर ने इसका भी बढ़िया विकल्प खोज रखा था। उसने अपने फोन में वॉइस चेंजिग एप इंस्टॉल कर रखा था। जिसकी मदद से वो खुद ही अपनी मां, बहन, भाभी और पिताजी की आवाज में बात कर लिया करता था। ये सब करने के पीछे अजय का उद्देश्य सिर्फ लड़की का भरोसा जीतना था, ताकि लड़की को ये लगता रहे कि, अजय के परिवार के सभी लोग उनके रिश्ते के बारे में जानते हैं और जल्दी ही उसकी शादी करा देंगे।

Story Loader