18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोलेनाथ का अंश होते हैं इन 4 अक्षरों से शुरु होने वाले नाम, आप भी तो नहीं इनमें शामिल

भोलेनाथ का अंश होते हैं इन 4 अक्षरों से शुरु होने वाले नाम, आप भी तो नहीं इनमें शामिल

2 min read
Google source verification
bhole nath

भोलेनाथ का अंश होते हैं इन 4 अक्षरों से शुरु होने वाले नाम, आप भी तो नहीं इनमें शामिल

भोपालः सावन का पवित्र महीने में हिंदू धर्म को मानने वाले भगवान शिव की आराधना जोरों शोरों पर करते हैं। भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए कहते है क्योंकि सभी भगवानों में भोलेनाथ सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं, अगर आपने शिवजी को क्रोधित करने वाले काम नहीं किए तो समझ लीजिए कि, भोलेनाथ आपकी बत मान गए वह जल्दी ही अपने भक्त से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें अपनी भक्ति करने वाले लोग बहुत प्रिय हैं और भक्ति ना भी करो तो मन सच्चा और लोगों की मदद करते रहो फिर भगवान शिव खुद की आपकी इच्छाएं पूरी करेंगे क्योंकि वे अंतर्यामी है और सभी के मन में क्या है वे जानते हैं। इसके अलावा कुछ नामों के शुरु अक्षरों को भोलेनाथ का अंश भी माना जाता है, जिसपर भगवान शिव अपनी कृपा बनाए रखते है। इसलिए आज हम आपको उन 4 अक्षर के नाम वाले लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें भोलेनाथ का अंश कहा जाता है। तो आइए जाे उन नामों के अक्षरों के बारे में।

-D अक्षर के नाम वाले

इस अक्षर के नाम वाले लोगों पर भगवान शिव की कृपा रहती है। इसके चलते आप अपने व्यापार में बहुत लाभ पा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको सच्चे मन से शिवजी की भक्ति और अपने बिजनेस में ईमानदारी के साथ मेहनत करन होगी। अगर आप नौकरी पेशा वाले हैं, तो आपकी तरक्की के सभी रास्ते खुल जाएंगे लेकिन इसके लिए भी आपको मेहनत ही करनी होगी। आप अपने उन रिश्तेदारों से भी मिलेंगे जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिलें हैं। शिवजी की कृपा से मन खुश रहेगा मन की सारी उलझने सुलझेंगी।

-M अक्षर के नाम वाले

इस अक्षर के नाम वालों पर भी भगवान शिव की कृपादृष्टि रहती है। वहीं अगर इस अक्षर से नाम की शुरुआत होने वाले लोग अगर उनकी भक्ति करते हैं, तो उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा फिर मुश्किल चाहे कितनी भी कठिन क्यों ना हो। इस सावन के सभी सोमवार को आप सच्चे मन से शिवजी की भक्ति करिए फिर आपको अपनी संतान की ओर से को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

-K अक्षर नाम वाले

इस अक्षर के नाम वाले लोग स्वभाव से कुछ शर्मीले प्रकृति के होते हैं। वे इस सावन आप शिव जी की कृपा से कहीं भी घूमने जा सकते हैं। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आप आनंद से झूम उठेंगे। शिव की सच्ची पूजा और उनका ध्यान धरने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आप हर तरफ विजय पा सकते हैं। भगवान शिव को इस अक्षर के नाम वाले अगर हर तरह से प्रसन्न कर दें तो फिर उनके जीवन का अंधकार अब खत्म ही हो जाएगा।

-R अक्षर के नाम वाले

इस अक्षर के लोगों को भगवान शंकर की विशेष कृपा मिलती है और इस सावन इस अक्षर के लोगों को एक खास और बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शिव जी के कई नाम R अक्षर से ही शुरु होते हैं। ऐसे में अगर आपका नाम भी आर से शुरु है और आपकी श्रद्धा शिवजी का पूजन सच्चा है तो बस आपको किसी भी बात की फिक्र करने की जरूरत नहीं। शिव जी की कृपा से आपके रास्ते की सारी कठिन मुश्किलें हल हो जाएंगी।