9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 मई की सुबह पूरी तरह से पलट जायेगी इन 4 राशियों की किस्मत, रातों रात बनने वाले हैं करोड़पति

4 मई की सुबह पूरी तरह से पलट जायेगी इन 4 राशियों की किस्मत, रातों रात बनने वाले हैं करोड़पति

2 min read
Google source verification
pandit ji

pandit ji

भोपाल। आने वाली 4 मई को शनि अमावस्या है। ये अमावस्या कर्म प्रधान लोगों के लिए विशेष मायने रखती है क्योंकि शनिदेव कर्म के देवता है। इस दिन शनि मंदिरों और शनि धामों में विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में सामान्य लोगों के लिए भी चार मई का दिन शनिदेव की विशेष कृपा पाने का दिन है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव 30 अप्रैल 2019 को प्रातः 6:13 पर वक्री हो गए। शनि अमावस्या कई राशियों के लिए सुख—समृद्धि और सौभाग्य लेकर आई है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां जिन पर शनि की कृपा रहने वाली है.....

मेष राशि

व्यापार में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल रहेगा। शेयर बाजार का भी लाभ अच्छा मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी। व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को बहुत बड़ा फायदा भी पहुंचेगा। आपका अभी आप के कामकाज से खुश हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पैसा लाभान्वित होगा।

मिथुन राशि

बुजुर्गों को परिवार में समर्थन मिलेगा। आपका पूरा योगदान होगा। आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी। इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे। संतान पक्ष से कुछ खुशखबरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में ईर्ष्यालु सहकर्मियों से दूर रहें।

सिंह राशि

आपका अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी।

तुला राशि

समय समय पर आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने में कामयाब होंगे।