2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लो आ गई 40 डिग्री वाली गर्मी, गर्म हवाओं की दस्तक एक दो दिन में चलेगी लू

भोपाल. गर्मी का सितम अब दिखने लगा है। पारा और तल्ख हो गया है। कुछ जगहों पर शुक्रवार को पारा 40 डिग्री को पार गया। तो कई जगहों पर इसे 39.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर में गर्म हवाएं बदन को महसूस हुईं।

less than 1 minute read
Google source verification
heat_day.jpg

Heat Day

भोपाल. गर्मी का सितम अब दिखने लगा है। पारा और तल्ख हो गया है। कुछ जगहों पर शुक्रवार को पारा 40 डिग्री को पार गया। तो कई जगहों पर इसे 39.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर में गर्म हवाएं बदन को महसूस हुईं। पसीने की बूंदें टपकने लगीं। फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। अब सुबह-शाम भी गर्मी परेशान करेगी। यही हाल रहा तो एक-दो दिन में हीट वेब चलने लगेंगी।
क्या है हीट वेव
हीटवेव एक स्थान के वास्तविक तापमान और उसके सामान्य तापमान के बीच के अंतर से बनता है। यदि एक स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम-से-कम 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों में कम-से-कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो हीटवेव चलती है। आमतौर पर हीट वेव अप्रेल के दूसरे पखवाड़े से शुरू होकर मई अंत तक अपने शबाब पर होता है।
-आईएमडी
बढ़ती गर्मी की वजह
भोपाल शहर तेजी से बदल रहा है। हरियाली में दिनों-दिन कमी आ रही है। इमारतों की कतारें दिखने लगी हैं। एसी का इस्तेमाल बढ़ा है। पक्की सड़कों का जाल फैलता रहा है, इसलिए तापमान भी उसी रफ्तार में बढ़ रहा है। यही हाल रहा तो सबसे अच्छे मौसम वाले शहरों में शुमार भोपाल 'हीट आइलैंड' बन जाएगा।
क्या होगा असर
बढ़ती गर्मी से बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा शिशुओं से लेकर चार साल तक के बच्चे, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, या ज्यादा दवाएं खाने वालों पर होता है। इससते अचानक मौत का खतरा बढ़ता है।
-सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन