21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में SIR कंप्लीट, अंतिम सूची में 5.39 करोड़ मतदाता, जानिए कितने लाख वोटर्स के कटे नाम

SIR- एमपी में शनिवार को एसआईआर की कार्रवाई पूर्ण हो गई

2 min read
Google source verification
5.39 crore voters in the final list after SIR is completed in MP

5.39 crore voters in the final list after SIR is completed in MP (फोटो- Patrika.com)

SIR- मध्यप्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। चुनाव आयोग ने 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। 1 जनवरी 2026 की स्थिति पर जारी इस सूची में करीब 5.39 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। प्रदेश में 27 अक्टूबर 2025 से विशेष पुनरीक्षण का SIR अभियान प्रारंभ किया गया था जिसके अंतर्गत वोटर्स के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया संचालित की गई। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने बताया कि करीब चार माह के विशेष पुनरीक्षण में मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन से संबंधित दावे-आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की गईं। 14 फरवरी तक सभी दावों और आपत्तियों का सत्यापन कर उनका निराकरण किया गया। इस प्रक्रिया में प्रदेश में 34 लाख से ज्यादा वोटर्स घट गए हैं।

मध्यप्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन) अभियान प्रारंभ किया गया था। प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 55 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 230 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, 533 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, 71930 बीएलओ की सक्रिय भागीदारी रही। कई वालंटियर्स ने भी इस काम में मदद की।

चुनाव आयोग की SIR के अंतर्गत मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। अब ऑनलाइन आवेदन देकर नाम जोड़ने और हटवाने की प्रक्रिया चलती रहेगी।

प्रदेश में कुल 3425078 मतदाताओं की संख्या घटी

SIR प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रदेश में वोटर्स की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई। प्रदेश में अब कुल 53981065 मतदाता हैं।
प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व राज्य में कुल 57406143 मतदाता थे। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 53131983 रह गई थी। चुनाव आयोग के अनुसार अंतिम सूची में कुल 53981065 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस प्रकार प्रारूप सूची के बाद 849082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि (नेट एडिशन) दर्ज की गई। इस प्रकार 27 नवंबर से अब तक की कार्रवाई में प्रदेश में कुल 3425078 मतदाताओं की संख्या घटी है।