
bhopal heritage chowk parking problem traffic jam old city market
bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हेरिटेज चौक बाजार में सबसे बड़ी दिक्कत वाहनों की पार्किंग को लेकर है। नगर निगम इब्राहिमपुरा के पास दो मल्टीलेवल पार्किंग बनाई है, जिसमें करीब 500 वाहन पार्क होते है, उसी तरह चौक और उससे लगे खुले क्षेत्र में व्यापारियों ने ग्राहकों की सुविधा के करीब 500 वाहनों के पार्किंग के व्यवस्था की हुई,लेकिन चौक और इससे लगे बाजारो में आने वाले 5000 हजार से अधिक वाहनों के हिसाब से यह व्यवस्था बीस फीसदी ही है। इसके कारण लगने वाले जाम से कई ग्राहक तो शहर के सबसे पुराने बाजार में प्रवेश करने से भी घबराने लगे हैं। कुछ दिन से चल रही अतिक्रमण हटाने की मुहिम से आवागमन में लोगों को राहत मिली है,लेकिन पार्किंग का स्थाई समाधान नहीं हुआ है। पत्रिका का आज का सवाल इसी से जुड़ा है तो जानते हैं क्या इस पार्किंग व्यवस्था को लेकर जनता की राय।
चौक व्यापारिक क्षेत्र होने के साथ रहवासी क्षेत्र भी है। पुराने समय की बनी सड़कों और गलियों में वाहन पार्क होने से जाम के हालत बने रहते हैं। जितने लोग खरीददारी करने बाजार में आते हैं, उसके हिसाब से पार्किंग के इंतजाम नहीं है।
ओमप्रकाश लखेरा, लखेरापुरा
सुभाष चौक, सराफा चौक के खुले परिसर में व्यापारियों की निशुल्क पार्किंग व्यवस्था सीमित है, जबकि इससे कई गुना अधिक वाहन बाजार में आते हैं। कम से कम चार मल्टीलेवल पार्किंग और बनाई जाना चाहिए।
जय सोनगरा, नदीम रोड
अतिक्रमण हटाने की मुहिम से ग्राहकों को वाहन बाजार में लाने-ले जाने की सुविधा तो मिल रही है, लेकिन पार्किंग की जगह कम होने से अधिकांश लोग बाजार से लगे रहवासी क्षेत्र में वाहन पार्क करने लगे हैं। इसका स्थाई विकल्प पर प्रशासन को ध्यान देने की जरुरत है।
विनोद बंसल, सराफा व्यापारी
2010 में नो व्हीकल जोन योजना चौक में शुरू हुई थी, लेकिन सक्सेस नहीं हुई। पार्किंग के लिए कुछ स्थानों को प्रशासन ने चिंहित भी किया था, लेकिन उस दिशा में काम शुरू नहीं हुआ। बाजार के चारों ओर छोटे-छोटे पार्किंग स्पॉट विकसित होने से दिक्कत कम हो सकती है।
राहुल गुप्ता, कपड़ा व्यापारी
कलेक्टर, कमिश्नर के साथ मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के लिए हवा महल, शीश महल, यूनानी शफाखाना आदि में मल्टी लेवल पार्किंग के लिए निरीक्षण किया गया था,लेकिन अमल नहीं हुआ। भवानी चौक सोमवारा में पिंक पार्किंग के लिए बेरिकेट्स तो लगे है, कोशिश है कि वहां पिंक पार्किंग शुरू हो जाएं।
अभिषेक जैन, अध्यक्ष चौक व्यापारी संघ
ग्राहकों की सुविधा के लिए सुभाष चौक, सराफा चौक,जनकपुरी, दयानंद चौक आदि में व्यापरियों से सहयोग से पार्किंग व्यवस्था तो की जा रही है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भी राहत मिली है, लेकिन टेम्प्रेरी इंतजाम ज्यादा दिन चलना मुश्किल होंगे।
राकेश अग्रवाल, संयोजक भोपाल व्यावसायी महासंघ
Published on:
21 Feb 2026 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
