13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के अफसरों-कलेक्टरों को कार्यक्षमता बढ़ाने की दरकार, 53 आइएएस को जाना होगा मसूरी

IAS officers-collectors news - मध्यप्रदेश के अफसरों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने ट्रेनिंग पर जाना होगा।

2 min read
Google source verification
CG IAS officer transfer news

प्रतीकात्मक फोटो

IAS officers-collectors news - मध्यप्रदेश के अफसरों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग पर जाना होगा। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी ने देशभर के कुल 779 अफसरों को मिड करियर ट्रेनिंग के लिए बुलाया है जिनमें एमपी कैडर के 53 आइएएस के नाम भी शामिल हैं। कार्यक्षमता में सुधार के लिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा जाता है हालांकि इससे अधिकांश अधिकारी बचते हैं। अब राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी ने ट्रेनिंग के लिए 16 मई तक रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। यह ट्रेनिंग जून से शुरू होगी।

मिड करियर ट्रेनिंग के लिए जिन आइएएस को बुलावा भेजा गया है वे सभी सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी हैं।
इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और डिंडोरी के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा सीएम सचिवालय में पदस्थ दोनों सचिवों और राज्यपाल के सचिव को भी ट्रेनिंग के लिए जाना होगा।

यह भी पढ़े :तीन राज्यों को तोड़कर बनाएंगे 21 जिलों का नया प्रदेश! बुलाई महापंचायत

यह भी पढ़े :30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी! संचालक ने जारी किया सख्त आदेश, मचा हड़कंप

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी ने मिड करियर ट्रेनिंग के लिए जिन अधिकारियों को बुलाया है उनमें
भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह, ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान और डिंडोरी की कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह के नाम भी हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव सीबी चक्रवर्ती एम और टी इलैया राजा तथा राज्यपाल के सचिव उमाशंकर भार्गव का नाम भी ट्रेनिंग के लिए बुलाए गए अफसरों की सूची में है।

मिड करियर ट्रेनिंग के लिए बुलाए गए अन्य अहम अफसरों में एमडी एमपीआरडीसी भरत यादव, एमपीएसआईडीसी के एमडी चंद्रमौलि शुक्ला, वित्त सचिव लोकेश कुमार जाटव, लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त शिल्पा गुप्ता, कृषि संचालक अजय गुप्ता, राज्य निर्वाचन आयोग सचिव अभिषेक सिंह, स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी और आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल के नाम भी हैं।

आइएएस की कार्यक्षमता में सुधार के लिए जरूरी है मिड करियर ट्रेनिंग

मिड करियर ट्रेनिंग, भारतीय प्रशासनिक सेवा यानि आइएएस अधिकारियों की कार्यक्षमता में सुधार के लिए जरूरी है। हालांकि अधिकारी इससे बचते रहे हैं। अब इसके लिए पात्र अफसरों की सूची एक बार फिर जारी की गई है। सभी अधिकारियों के लिए यह ट्रेनिंग 16 जून से शुरु होकर 11 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए 16 मई तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है।