
cowdung
mp news: पर्यावरण सहेजने के लिए 6 साल पहले राजधानी भोपाल में शुरू हुई पहल अब रंग लाने लगी है। होली पर पेड़ों की कटाई की बजाय गोकाष्ठ से होलिका दहन को बढ़ावा देने गोकाष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति इस बार 5500 क्विंटल गोकाष्ठ बनाएगी।
भोपाल के साथ इंदौर, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम समेत कई शहरों से आ रही मांग को देखते हुए समिति ने इस बार मात्रा बढ़ाई है। इसके लिए शहर की रामकली, संजीवनी गोशाला समेत अलग-अलग 15 गोशालाओं में गोकाष्ठ निर्माण किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया, समिति का लक्ष्य है कि 95% होलिका दहन गोकाष्ठ से ही हो।
समिति की ओर से बताया गया, महाकुंभ में एक गाड़ी गोकाष्ठ भेजे। पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी गोकाष्ठ भेजे थे। प्री बुकिंग होलिका दहन के हफ्तेभर पहले होगी। इसकी कीमत 10 रुपए किलो है।
समिति सलाहकार वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र सक्सेना का कहना है, एक वयस्क पेड़ से 3.5 क्विंटल लकड़ी निकलती है। ऐसे में यदि 3.5 क्विंटल गोकाष्ठ का इस्तेमाल करें तो एक वयस्क पेड़ के बराबर लकड़ी बचेगी।
Published on:
23 Jan 2025 05:32 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
