
MP Voters Update :मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। इसी बीच मध्य प्रदेश निवार्चन आयोग की ओर से प्रदेश के मतदाताओं के आंकड़ों की अपडेट वोटर लिस्ट जारी कर दी है।
जारी आंकड़े के अनुसार, एमपी में साढ़े 6 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और 7.47 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े है। मतदाताओं ने नए पते अपडेट करवाए है। नए मतदाताओं को जोड़ने और जरूरत के अनुसार नाम हटाए जाने की प्रक्रिया तेज हुई है।
अब दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गईं है। 228 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 5,60,63,645 है। उपचुनाव के कारण बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनरीक्षण नहीं होगा। दावे आपत्ति लेने का काम शुरू हो गया है। प्रक्रिया 28 नवंबर तक चलेगी।
Updated on:
01 Nov 2024 10:02 am
Published on:
01 Nov 2024 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
