
महिलाओं की छुट्टी बढ़ा दी गई
भोपाल. मध्यप्रदेश में आनेवाले विधानसभा चुनावों के पहले सरकार सभी वर्गों को लुभाने में लगी है। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। दो दिन पहले ही सीएम शिवराजसिंह चौहान ने राज्य में संविदा कल्चर खत्म करने की घोषणा की है। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों जैसे ही वेतन और अन्य सुविधाएं देने की भी घोषणा की। अब राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा दी है।
एमपी में अब सभी सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं की छुट्टी बढ़ा दी गई है। महिला कर्मचारियों के अवकाश बढ़ाने के संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की छुट्टी बढ़ाने संबंधी आदेश मध्यप्रदेश सरकार के उप सचिव गिरी शर्मा ने जारी किए हैं।
इस आदेश के अनुसार महिला कर्मचारियों के लिए 7 दिन की छुट्टी बढ़ाई गई है। महिलाओं को राज्य सरकार ने 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश यानि CL देने की बात कही है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद महिला कर्मचारियों को अब कुल 20 आकस्मिक अवकाश यानि CL मिलेंगे। अब तक राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों को 13 दिन का CL मिलता आ रहा है।
इससे पहले एमपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ताओं को भी सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए उनका मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। कैबिनेट के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 13 हजार रुपए मिलेंगे जबकि आंगनबाड़ी सहायिका भी फायदे में रहेंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ता को रिटायरमेंट पर भी खासी राशि मिलेगी।
Published on:
05 Jul 2023 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
