18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहन सरकार में IAS के तबादले, भोपाल-इंदौर के कलेक्टर बदले

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया...

less than 1 minute read
Google source verification
transfer_1.jpg

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 7 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की है। इसमें भोपाल इंदौर जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, आशीष सिंह की जगह भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को बनाया गया है। जबकि आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है।
1. अनिल सुचारी, आयुक्त, रीवा संभाग एवं अतिरिक्त प्रभार शहडोल संभाग से सचिव, मप्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग।
2. संजय गुप्ता, सचिव मप्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग से श्रम आयुक्त, मप्र. इंदौर।
3. गोपाल चंद्र डाड, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा मप्र. भोपाल से आयुक्त रीवा संभाग, रीवा एवं आयुक्त शहडोल संभाग, शहडोल (अतिरिक्त प्रभार)।
4. इलैया राजा टी, कलेक्टर जिला इंदौर से प्रबंध संचालक, मप्र. पर्यटन विकास निगम भोपाल।
5. श्रीकांत बनोठ, वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त मप्र, इंदौर एव आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से वि.क.अ. सह आयुक्त सह संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल।
6. कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, प्रबंध संचालक, मप्र. पर्यटन विकास निगम भोपाल से कलेक्टर भोपाल।
7. आशीष सिंह, कलेक्टर भोपाल से कलेक्टर इंदौर बनाए गए।