
भोपाल। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को राजनीति के मैदान से कुछ समय के लिए वे क्रिकेट के पिच पर उतर आए और बल्लेबाजों को ऐसी बालिंग (bowling) की कि वे भी गच्चा खा गए। भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) के दौरान फुर्सत के पलों में क्रिकेट खेलते दिग्विजय सिंह का वीडियो उनके बेटे जयवर्धन सिंह (mla jaivardhan singh) ने री-ट्वीट किया है।
दरअसल, सियासी पिच के माहीर खिलाड़ी दिग्विजय सिंह (Member Rajya Sabha digvijay singh) शुक्रवार को क्रिकेट की पिच पर बालिंग करते नजर आए। वे इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। इसी दौरान जहां यात्रा का पड़ाव था, वहां मनोरंजन के लिए कई नेता क्रिकेट खेल रहे थे। तभी दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी बालिंग में दो-चार हाथ आजमा लिए। 75 साल के दिग्विजय सिंह ने दौड़ लगाकर बालिंग की। उनकी तेज रफ्तार बालिंग को बल्लेबाज संभल नहीं पाया।
चुनाव में किसे बोल्ड करेंगे दिग्विजय
इधर, क्रिकेट की पिच पर खेलने के बाद दिग्विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के साथ ही सियासी लोगों में भी चुटकी ली जा रही है कि दिग्विजय सिंह अब 2023 के चुनावी पिच पर किसे क्लीन बोल्ड करने की तैयारी में हैं।
फिटनेस की हो रही चर्चा
दिग्विजय को बॉलिंग करते देख उनकी फिटनेस की भी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिटनेस और सक्रियता की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव (vidhan sabha election) से पहले दिग्विजय सिंह ने तीन हजार किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा (narmada parikrama) भी की थी। दिग्विजय सिंह के बारे में बताया जाता है कि वे क्रिकेट के शौकीन हैं और कॉलेज के जमाने में बेहद क्रिकेट खेला करते थे। इंदौर के डेलीकालेज में पढ़ते हुए भी उन्होंने कई मैच खेले थे।
बीजेपी पर तंज
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह का यह वीडियो बीजेपी (bjp) के उस बयान पर तंज है, जब बीजेपी ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ (kamal nath) को 70 पार का बुजुर्ग बताया था। बीजेपी कहती थी कि उन्हें विश्राम करना चाहिए।
Updated on:
04 Nov 2022 06:24 pm
Published on:
04 Nov 2022 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
