5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है दुनिया की सबसे लकी राशि, 8 मार्च से 10 मार्च तक चांदी से भी तेज चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

ये है दुनिया की सबसे लकी राशि, 8 मार्च से 10 मार्च तक चांदी से भी तेज चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

2 min read
Google source verification
pandit ji

pandit ji

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 12 राशियां होती है। इन 12 राशियों पर पड़ने वाली ग्रह दशा के अनुसार ही किसी भी जातक का भविष्य या वर्तमान में चल रही उथल पुथल का पता लगाया जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि बीते दिन पहले ही राहु-केतु ने अपना राशि परिवर्तन किया है। जिसके बाद से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। यहां पंडित जी आपको तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी ग्रहों की चाल के कारण ऐसे संयोग बन रहे है कि 8 मार्च से 10 मार्च तक इन राशियों का भाग्य चमकने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां...

कन्या राशि

जिन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है उस लिस्ट में पहला नाम है कन्या राशि का। कन्या राशि के जातकों की राशि में ग्रह परिवर्तन के कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की सबसे ख़ास बात ये हैं की ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और शनि इनका नेतृत्व करता है। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।