
फोटो सोर्स: पत्रिका
MP News:एमपी के भोपाल शहर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है लेकिन अब इसमें बीच में अडंगा लग गया है। शहर का शाही कब्रिस्तान मेट्रो की चपेट हैं। इसमें दफन नवाब परिवारों और शहर के दूसरे लोगों की कब्रों को खतरा है। कब्रिस्तान से मेट्रो का रूट बदलने के लिए शाही औकाफ वक्फ बोर्ड पहुंचा। मिलने वालों में शहर काजी सहित शहर के कई लोग इसमें शामिल थे। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के दखल के बाद संयुक्त बैठक हुई।
इसमें मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा प्रोजेक्ट से कब्रों को कोई नुकसान नहीं होगा। मामले में एक कब्रिस्तान का संयुक्त निरीक्षण होगा। इसमें वह जगह देखी जाएगी जहां से लाइन गुजरगी।
शाही औकाफ के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस पर आपत्ति जताते हुए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सन्नवर पटेल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा यहां पूर्वज दफन हैं कब्रों को नुकसान होगा। इस पर रोक लगाई जाए। मामला सुलझाने पटेल ने एक संयुक्त बैठक बुलाई। इसमें शहर काजी सहित भोपाल मेट्रो रेल परियोजना, वक़्फ़ बोर्ड, शाही औकाफ और औकाफे आमा के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। मेट्रो परियोजना के पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बैठक में कहा कब्रों को कई नुकसान नहीं होगा।
बैठक के दौरान जनभावनाओं को आहत किए बिना इसका हल निकालने की बात हुई। इसके लिए मेट्रो परियोजना के अधिकारी और शाही औकाफ प्रतिनिधि एक साथ जाकर जगह तय करेंगे। बैठक में डॉ पटेल ने बिना विवाद के मामले को हल करने पर जोर दिया।
Updated on:
27 Jul 2025 01:13 pm
Published on:
27 Jul 2025 01:13 pm
