30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मधुर आवाज में फोन कॉल हुआ पुराना फंडा, अब लोकल हैंडलर कर रहे हैं शहरवासियों से साइबर फ्रॉड

भोपाल क्राइम ब्रांच ने विदेशी हैंडलर के एजेंट को गिरफ्तार करने के बाद किया अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Anupam Pandey

•

Updated: 29 Jan 2024, 5:54 PM IST

sayber002.jpg

भोपाल. पाकिस्तान और चीन में बैठे साइबर अपराधी अब लोकल हैंडलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, केन्या और रूस के साइबर अपराधी भी भोपाल, लखनऊ और पटना जैसे शहरों में कमीशन के आधार पर लोकल एजेंट तैयार कर लिए हैं। पकड़े लोकर हैंडलर से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने शहर में पकड़े गए विदेशी गैंग के हैंडलर्स की जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ साझा की है। पूछताछ के बाद इन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

कई राज्यों में नेटवर्क

एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल में अभी तक पाकिस्तान चीन और केन्या से चलने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह के एजेंट और हैंडलर्स पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया है उनकी गैंग के सदस्य राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी सक्रिय हैं।

ऐसे कर रहे अपराध

● अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हैंडलर अनोखे तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इन्वेस्टमेंट और क्रिप्टो करेंसी में पैसा दोगुना करने जैसा प्रलोभन देते हैं।

● वन टाइम पासवर्ड और खूबसूरत लड़की के माध्यम से वीडियो कॉल करने जैसे तरीके पुराने होने हो गए अब अब चाइनीस इंस्टेंट एप्लीकेशन के जरिए बैंक खाते में सस्ता कर्ज देने के नाम पर पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

● पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को पैसा पहुंचाने वाले भोपाल निवासी भगवान सिंह ठाकुर, अमोल, शिवम राजपूत, आलोक यादव, अभिषेक परिहार, अंकित राजपूत और अजय को गिरफ्तार किया गया।

● चाइनीज लोन एप्लीकेशन के माध्यम से मोबाइल का डाटा चोरी कर ब्लैकमेल करने वाले 10 आरोपियों शारिक बेग, जाहिर बेग, मोहम्मद ओवैस खान, शफीक खान, शाजी खान और नासिर खान फरहान को गिरफ्तार किया।

● माध्यमिक शिक्षा मंडल का पेपर टेलीग्राम पर लीक करने वाले आरोपी कौशिक दुबे, कमलेश गुर्जर, बृजेश पटेल को गिरफ्तार किया गया।

विदेशी गिरोह अपने हेंडलर्स शहरों में सक्रिय कर रहे हैं। इनका काम स्लीपर सेल की तर्ज पर ग्राउंड सपोर्ट मुहैया कराना है। पुलिस की विशेष इकाइयों ने ऐसे कुछ लोगों को हाल ही में पकड़ा है।

हरिनारायणचारी मिश्रा, पुलिस आयुक्त

आप के साथ साइबर ठगी हुई है तो कॉल करें- 9479990636