21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’, 25 जुलाई को भोपाल में बड़े प्रदर्शन का ऐलान

आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी बीएस जून ने मणिपुर हिंसा के विरोध में भोपाल में 25 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया....

2 min read
Google source verification
aap.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी और दिल्ली से विधायक बीएस जून ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी। इस दौरान बीएस जून ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ ही 25 जुलाई को भोपाल में मणिपुर हिंसा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया।

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के हर रोज नए-नए मामलों का खुलासा हो रहा है। बच्चों की ड्रेस में घोटाला, पोषण आहार में घोटाला, महाकाल लोक निर्माण में घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला। भाजपा के राज में मध्य प्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। इस दौरान उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को व्यापमं से भी बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने मांग की है कि पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच करानी जानी चाहिए और सरकार को इस भर्ती को रद्द करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Pandit Dheerendra Shashtri लंदन में अलग लुक में नजर आए बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री, देखें वीडियो

25 जुलाई को भोपाल में 'आप' का बड़ा प्रदर्शन
बीएस जून ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ वो बेहद ही शर्मसार करने वाला था। मणिपुर में 80 दिनों से लगातार हिंसा हो रही है। घर जलाए जा रहे हैं, लोगों को मारा जा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री कुछ भी नहीं बोले। आखिर क्यों। क्या मणिपुर और वहां के लोगों को भाजपा या केंद्र सरकार अपना नहीं समझती है। क्या वहां के हालात पर काबू पाने के लिए कोशिशें नहीं की जानी चाहिए थी। दो आदिवासी महिलाओं को नग्न कर घुमाया जाना बेहद ही शर्मनाक था। उन्होंने मणिपुर में हो रही घटनाओं के विरोध में भोपाल में 25 जून को बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया।

देखें वीडियो- चमत्कार ! शिवलिंग में उभरी शिव शंकर की आकृति