
Aatma Nirbhar
भोपाल। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने गुरुवार को रोड मैप जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( cm shivraj singh chauhan ) ने इसे जारी करते हुए कहा कि यह रोडमैप पीएम मोदी ( pm modi ) की प्रेरणा से तैयार किया गया है। अगले तीन साल में प्रदेश की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
मध्यप्रदेश में 19 सीटें जीतकर उत्साहित प्रदेश सरकार अब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने पर अपने आपको फोकस कर रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता के सिंहासन पर बैठकर समय नहीं काटा जाएगा, अगले तीन साल में प्रदेश की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। इसके लिए जी-जान से प्रयास किए जाएंगे। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का रोड मैप जमीन पर उतारा जाएगा। हम प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाएंगे।
चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह रोडमैप तैयार हुआ है। इससे जनता से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे सरकार को सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश आर्थिक संकट से गुजरा। तीन-चार माह सरकारी खजाने में कोई पैसा नहीं आया। संकट की इस घड़ी में शासकीय कर्मचारियों की तनखाह बंद करने का भी प्रस्ताव आया, लेकिन हमने किसी का भी वेतन नहीं रोकने का निर्णय किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कुटीर उद्योगों को बढ़ाया जाएगा और रोजगार पर फोकस किया जाएगा। रोटी-कपड़ा और मकान की चिंता की जाएगी। लोकल को वोकल बनाने पर भी जोर रहेगा। सरकार की तरफ से महिला स्व-सहायता समूह के तैयार उत्पाद की ब्रांडिंग भी की जाएगी।
और क्या बोले शिवराज
Published on:
12 Nov 2020 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
