18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Room temperature: बेडरूम में AC का तापमान कितना होना चाहिए ? तुरंत जान लें

रात में अच्छी नींद के लिए एसी का तापमान कितना रखना चाहिए.....

2 min read
Google source verification
gettyimages-1436368095-170667a.jpg

AC

भीषण गर्मी में हर किसी का मन करता है कि ठंडे कमरे में रहें। इसीलिए लोग घरों में एसी लगवाते हैं लेकिन कुछ लोगों को ये समझ नहीं आता कि वह AC का तापमान कितना रखें। तापमान ज्यादा या कम होने पर ये सेहत पर बुरा असर भी डालते हैं। ये हमे पता तब चलता है जब हम बीमारी का शिकार हो जाते हैं। बता दें कि रात में गहरी नींद आए इसके लिए कमरे का तापमान सही होना चाहिए। अगर आप एसी का तापमान ज्यादा कर के रखेंगे तो इसका सेहत पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। AC का तापमान हर व्‍यक्ति की अपनी सुविधा पर निर्भर करता है कि कमरे का तापमान कितना रखना है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि गहरी नींद के लिए कमरे का सबसे सही तापमान कितना होना चाहिए.....

1- ज्यादातर लोगों की रात में नींद रूम टेम्परेचर सही न होने के कारण खराब होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर रात में सोने से पहले ठंडा होना शुरू हो जाता है। ठंडा होने की प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक ये सुबह 5 बजे तक अपने निम्न तापमान पर नहीं पहुंच जाता। इसके लिए आपको सोने से पहले अपने रूम का टेम्परेचर सेट करना चाहिए।

2-आपकी त्वचा के नीचे मौजूद रक्त वाहिकाओं के बढ़ने से आपका शरीर ठंडा हो जाता है। अगर रात को सोते वक्त कमरे का तापमान बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा होता है, तो यह आपकी नींद को खराब करता है और आपके शरीर के आंतरिक तापमान को प्रभावित करता है।

3-- विज्ञान के मुताबिक रात में हमारे कमरे का तापमान करीब 67 डिग्री फारेनाइट यानी की 19 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इतना तापमान ना ही बहुत ज्यादा ठंडा होता है और ना ही बहुत ज्यादा गर्म होता है। 19 डिग्री सेल्सियस के रूम टेम्परेचर में सोना आसान होता है और नींद भी अच्छी आती है।

4-- बहुत छोटे बच्‍चों को ठंड का अहसास ज्‍यादा होता है। गर्मियों में उनके कमरे का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा रखना बेहतर रहता है. आसान शब्‍दों में कहें तो अगर उनके कमरे का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रखा जाए तो उन्‍हें सुकून की नींद आएगी और जागने पर वे ज्‍यादा बेहतर महसूस करेंगे।