5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुलासा : जालसाजी, धोखाधड़ी और बलवा के आरोपी भी खड़े हैं चुनावी मैदान में, इनकी रिपोर्ट जारी

ADR की रिपोर्ट में चार उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज।

less than 1 minute read
Google source verification
News

खुलासा : जालसाजी, धोखाधड़ी और बलवा के आरोपी भी खड़े हैं चुनावी मैदान में, इनकी रिपोर्ट जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर चुनावी घमासान चल रहा है। वहीं, उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में जालसाजी, धोखाधड़ी और बलवा के आरोपी भी मैदान में हैं। हालांकि, प्रमुख दलों ने ऐसे लोगों को इस बार टिकट देने से परहेज किया है। शुक्रवार को एडीआर की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

नामांकन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा सौंपे गए शपथ पत्र में प्रॉपर्टी, आपराधिक मामलों सहित अन्य जानकारी चुनाव आयोग को दी गई थी। एडीआर ने इन्हीं शपथ पत्रों के अध्ययन के आधार पर रिपोर्ट जारी की है।

पढ़ें ये खास खबर- वायरल हो रहा बच्चों के डांस का ये वीडियो, दे रहे बड़े बड़ों को बड़ी सीख


इनपर दर्ज हैं आपराधिक मामले

-बाल गोविंद चौधरी, रैगांव - एक मामला, 3 धाराएं गंभीर किस्म के अपराध से जुड़ी हैं। धोखाधड़ी, जालसाजी जैसे मामले भी हैं।

-धीरेन्द्र सिंह धीरू, रैगांव - एक मामला, तीन धाराएं गंभीर किस्म के अपराध से जुड़ी हैं। धोखाधोड़ी, जालसाजी जैसे मामले भी हैं।

-दिलीप सिंह भूरिया, जोबट - एक मामला दर्ज, इसमें बलवा, हमला, उपद्रव, धमकी देने जैसे अपराधिक मामले शामिल हैं।

-सरदार हरमल परमार, जोबट - तीन मामले दर्ज। धमकी देना, मारपीट जैसे मामले हैं।

ट्रैफिक नियम समझाने का अजब तरीका, देखें Video