सीधी पुलिस ने लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के स्टार डांस एकेडमी के बच्चों की मदद ली है। इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस पहल में एसपी पंकज कुमावत की भी भागीदारी है। वीडियो में बच्चे डांस और नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वीडियो में ये भी बताया जा रहा है कि, नशे की हालत में वाहन चलाने के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। साथ ही हेलमेट का महत्व वाहन चलाने के दौरान कितना जरूरी है। इसके अलावा, वीडियो बड़े ही अच्छे अंजाज में समझाने का प्रयास किया गया है कि, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।