27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन पहले ही बना था ‘बिरसा मुंडा’, रंगकर्मी था स्वीमिंग पुल में डूबने वाला

चार महीने पहले ही ली थी मेंबरशिप, 16 फीट की गहराई में पहुंचने से हुआ हादसा, तरण पुष्कर में डूबने से रंगकर्मी की मौत, दो दिन पहले बने थे ‘बिरसा मुंडा’

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 18, 2022

bpl.png

भोपाल। प्रकाश तरण पुष्कर में जिस व्यक्ति की मौत हुई वो रंगकर्मी रमेश अहीर थे। दो दिन पहले ही जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आयोजित नाटक के मंचन में वे बिरसा मुंडा के किरदार में थे। अहीरे ने चार महीने पहले ही क्लब की मेंबरशिप ली थी। सुबह दस बजे के आसपास हुई घटना के वक्त सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे। जब तक अहीरे पर कर्मियों की नजर पड़ी तब तक देर हो चुकी थी। उन्हें बाहर निकालकर सीपीआर देने का प्रयास किया गया लेकिन सांसे थम चुकी थीं।

टीटी नगर टीआइ चैन सिंह रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ शुरु की। इस मामले में पूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। जिम्मदारों के खिलाफ गैर-इरादन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः

राजधानी के वीआईपी स्विमिंग पूल में मौत, बगैर कोच गहरे पानी में चले गया था

दो दिन पहले किया था अभिनय

सेकेंड स्टॉप पर रहने वाले अहीरे की पत्नी और एक बेटा एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई गए हुए हैं। उनके शव को हमीदिया अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद उसका पीएम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले जनजातीय गौरव दिवस पर नाटक में बिरसा मुंडा का किरदार निभाया था। पुलिस के मुताबिक भीम नगर में रहने वाले 42 साल के रमेश अहीर रंगकर्मी थे। उन्हें तैरते आता था। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वह तरण पुष्कर पहुंचे तो उनके साथ कुछ लोग और थे। वह पुल में तैराकी करने उतरे थे।

पहले भी हुई लापरवाही

इससे पहले भी एक सात साल का मासूम भी इस स्वीमिंग पूल में डूबते बचा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस समय तरण पुष्कर में दो कोच और दो सेफ्टी गार्ड मौजूद रहते हैं। गुरुवार सुबह दो सेफ्टी गार्ड की लोकेशन पता करने सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।

पत्नी को भेजी सूचना

मृतक रमेश अहीरे की पत्नी सुनीता भी रंगकर्मी हैं। वह आंगनबाडी में भी काम करती हैं। वह बेटे सक्षम के साथ मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे को सिर्फ इतना बताया कि उनकी तबियत खराब है। वह जल्दी वापस आ जाए। यह सुनते ही वह वापस भोपाल के लिए वापस आ रही हैं।