1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकायुक्त के बाद अब ED करेगी पूछताछ, खुलेगा 52 किलो सोने का राज?

ED will investigate Saurabh Sharma Case : मंगलवार को ईडी टीम भी कोर्ट पहुंची थी। ईडी ने तीनों से पूछताछ करने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने लंच बाद सुनवाई करते हुए ईडी को जेल में पूछताछ की इजाजत दी है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 5 Feb 2025, 9:33 AM IST

ED will investigate Saurabh Sharma Case

ED will investigate Saurabh Sharma Case

Saurabh Sharma Case : 41 दिन चकमा देने के बाद लोकायुक्त की पकड़ में आए सौरभ शर्मा और उसके राजदार चेतन गौड़ और शरद जायसवाल की रिमांड मंगलवार को खत्म हो गई। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेगुलर मेडिकल चेकअप के बाद सुबह 11:30 बजे कोर्ट में पेश किया। तीनों को 17 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा। लोकायुक्त ने कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। कहा कि फिलहाल पूछताछ पूरी हो गई। जरूरत पड़ी तो दोबारा पूछताछ करेंगे। पर इनके बीच यक्ष प्रश्न अभी खड़ा है कि 19 दिसंबर को गाड़ी में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश किसका है?

कोर्ट से लोकायुक्त तीनों को जेल लेकर चली गई। 3 बजे तीनों का जेल में मेडिकल चेकअप कराया। सेंट्रल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि तीनों को विशेष सेल में अलग-अलग बैरक में रखा है।

ये भी पढें - एमपी में दारू की दुकान बंद कर खुलेंगी दूध की दुकानें

आज ED करेगी पूछताछ

मंगलवार को ईडी टीम भी कोर्ट पहुंची थी। ईडी ने तीनों से पूछताछ करने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने लंच बाद सुनवाई करते हुए ईडी को जेल में पूछताछ की इजाजत दी है। मामले में ईडी भी कार्रवाई कर रही है। आज यानी बुधवार को ईडी की टीम सौरभ, चेतन और शरद से पूछताछ करेगी।

चेहरे पर शिकन नहीं

ब्रांडेडलिबास, बिना तनाव घंटों कटघरे में खड़े तीनों के चेहरे पर शिकन नहीं थी। सौरभ(Saurabh Sharma Case) की मां तीन बार उससे बात करती है। सौरभ कान में जवाब देता है। परिजन भी तीन मिनट कटघरे में ही बात करते हैं। चेतन के पिता कोर्ट में दाखिल होते हैं, पर भीड़ ज्यादा होने से सुरक्षाकर्मी दरवाजे पर ही रोक देते हैं।

ये भी पढें - भोपाल एम्स ने एक साथ 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ये है वजह

विभागों से भी मांगी जानकारी

सौरभ शर्मा(Saurabh Sharma Case) प्रकरण में लोकायुक्त ने विभिन्न विभागों को पत्र लिखकर कई जानकारी मांगी है। सौरभ का गुजरात, यूपी, दिल्ली और राजस्थान में भी कारोबार है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

जेल में तीनों को अलग-अलग बैरक में रखा

तीनों को जेल की विशेष सेल में अलग-अलग बैरक में रखा है। खाने में मंगलवार के मेन्यू के अनुसार कढ़ी, आलू शिमला मिर्च की सब्जी, दाल, चावल और रोटी दी गई। ओढ़ने बिछाने के लिए एक नीचे बिछाने की पट्टी, चार कंबल और दो चादर दिए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामप्रताप मिश्र की कोर्ट में चेतन गौड़ के वकील हरीश मेहता ने कहा, ईडी चेतन से पहले ही पूछताछ कर चुकी है, ऐसे में अब पूछताछ की जरूरत नहीं है।

ये भी पढें - Ladli Behna Yojana : फरवरी में इन लाडली बहनों को नहीं मिलेंगे पैसे, ये है वजह

मीडिया ट्रायल बंद करने की अपील की। जो बातें हमें पता नहीं चल पाती वे सारी जानकारी मीडिया के पास होती हैं। आखिर ये जानकारी कहां से पहुंच रही है। मीडिया ट्रायल बंद किया जाना चाहिए। शरद जायसवाल के वकील रजनीश बरया ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। लोकायुक्त ने पुलिस रिमांड नहीं मांगा तो उनको ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लोकायुक्त ने 25 करीबियों की सूची तैयार की

जांचकर रहे लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया, कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग ही नहीं की है। ऐसे में सवाल है कि क्या लोकायुक्त के पास सवाल खत्म हो गए हैं या जिन सवालों का जवाब चाहिए था वो मिल चुका है। लोकायुक्त ने पूछताछ और प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के आधार पर 25 करीबियों की सूची तैयारी की है। इसमें सौरभ की पत्नी दिव्या का भी नाम शामिल है। अब उनसे पूछताछ शुरू की जाएगी। पूछताछ में मिली जानकारी, उसके तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा।