12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो राज्यों को सीधा जोड़ेगा 4612 करोड़ रुपए का यह 6 लेन रोड

six lane 4612 करोड़ रुपए की यह परियोजना दो राज्यों को सीधा जोड़ेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
sixlanegwl

sixlanegwl

Ajay Tamta Union Minister of State for Road Transport Ajay Tamta MP Visit- केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा शनिवार को एमपी आए। उन्होंने दतिया, मुरैना और ग्वालियर का दौरा किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस दौरान एक अहम प्रोजेक्ट की जानकारी दी। यह प्रोजेक्ट नई 6 लेन रोड का है। 4612 करोड़ रुपए की यह परियोजना दो राज्यों को सीधा जोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री ने सड़कों के माध्यम से ग्वालियर के विकास की भी बात कही।

एमपी MP के दौरे पर ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने ग्वालियर के लिए अहम रोड परियोजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने वेस्टर्न बॉयपास 4 लेन प्रोजेक्ट के बारे में बताया। यह प्रोजेक्ट रायरू से साडा और पनिहार को जोड़ेगा। ग्वालियर रिंग रोड का प्लान भी इससे कनेक्ट होगा।

यह भी पढ़ें : एमपी में पटवारी ने किया बड़ा घोटाला, बदल डाले सैकड़ों भू स्वामी, अपनी ही जमीन से बेदखल हुए लोग

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ग्वालियर के लिए सबसे अहम ग्वालियर से आगरा 6 लेन ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। यह 6 लेन ग्रीनफील्ड परियोजना दो राज्यों, एमपी को यूपी से सीधा कनेक्ट करेगी। राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि 4612 करोड़ रुपए की लागत के इस प्रोजेक्ट का डीपीआर बन चुका है।

सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दावा किया कि इस 6 लेन का निर्माण जल्द ही शुरु हो जाएगा। 6 लेन ऐसा बनेगा कि ग्वालियर से आगरा केवल एक घंटे में पहुंच सकेंगे। अभी यह सफर 3 घंटे में पूरा होता है।

राज्य म़ंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश के सभी टोल नाकों को आधुनिकतम तकनीक से लैस किया जा रहा है। अजय टम्टा ने दतिया पहुंचकर में पीतांबरा पीठ में पूजा अर्चना की। वे मुरैना के शनिचरा मंदिर भी गए।