
Viruses Active (बारिश के बीच 4 वायरस एक्टिव Photo Source- Patrika)
Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बरसात के साथ ही वायरल संक्रमण भी तेजी से बढ़ने लगा है। इस बार सामान्य वायरल फीवर के पीछे चार प्रमुख वायरस सक्रीय हैं। इनमें राइनो, एडेनो, एंटरो और इन्फ्लुएंजा शामिल हैं, जो लोगों पर इन दिनों अटैक कर रहे हैं।
इनकी शुरुआत आमतौर पर बुखार, सर्दी, गले में दर्द और खांसी से हो रही है। अगर समय पर इलाज न मिले तो ये संक्रमण फेफड़ों, आंखों, आंतों, दिमाग और दिल तक फैल सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश का मौसम इन वायरस के पनपने और फैलने के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है।
-राइनो वायरस: इससे सामान्य सर्दी-जुकाम होता है। श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे के अनुसार, इसके मुख्य लक्षण छींक आना, नाक बहना, गले में खराश, हल्का बुखार और खांसी हैं। अस्थमा व एलर्जी के मरीजों में इसके कारण सांस की परेशानी बढ़ सकती है।
-एडेनो वायरस: इसके कारण तेज बुखार, गले में संक्रमण, आंख आना (कंजंक्टिवाइटिस), दस्त और निमोनिया हो सकता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये संक्रमण अधिक गंभीर रूप ले सकता है।
-एंटरो वायरस: यह श्वसन और पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे हैंड-फुट-एंडमा उथ डिजीज, दस्त, वायरल मेनिन्जाइटिस और दुर्लभ मामलों में मस्तिष्क या हृदय में सूजन आ सकती है।
5 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, मधुमेह (शुगर), हृदय, फेफड़े या किडनी के मरीज और कमजोर इ्युनिटी वाले लोग इसके उच्च जोखिम में हैं। जेपी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष पंचरत्न के अनुसार, यदि तीन दिन से अधिक बुखार रहे, सांस लेने में तकलीफ हो, लगातार खांसी आए, आंखें लाल हों, बार-बार दस्त या उल्टी हो और तेज सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
Updated on:
04 Aug 2026 11:09 am
Published on:
04 Aug 2026 11:09 am
