
All Govt holidays banned in MP
All Govt holidays banned in MP: मध्यप्रदेश में सभी सरकारी छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम मोहन यादव (mp cm mohan yadav) ने प्रदेश में बाढ़ के हालातों को देखते हुए ये निर्देश दिए थे। प्रदेश में लगातार कई दिनों से तेज बारिश के कारण अधिकांश जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसको देखते हुए सीएम ने भोपाल में बड़े अधिकारियों की आपात बैठक भी बुलाई।
प्रदेश में बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को समत्व भवन में बैठक ली और सभी जिलों के कलेक्टरों से ताजा हालात की जानकारी ली। अति वर्षा और बाढ़ से उत्पन्न हालातों को देखते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेशभर के सरकारी अमले के अवकाशों पर रोक लगाने को कहा। सीएम ने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद कर्मचारी अधिकारी अवकाश ले सकेंगे।
इससे पहले प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में अति वर्षा के कारण स्कूलों के अवकाश घोषित किए जा चुके थे। गुरुवार को भिंड, ग्वालियर, भोपाल, दमोह सहित कई जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। कई जिलों में आंगनवाड़ी भी बंद हैं। जिलों के कलेक्टर के निर्देश के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अवकाश के संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए।
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया कि यह छुट्टी केवल बच्चों के लिए होगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तथा स्कूलों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक अपने-अपने कार्यालयों पर उपस्थित होकर कर्तव्य निभा रहे हैं।
Updated on:
12 Sept 2024 03:32 pm
Published on:
12 Sept 2024 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
