
एमपी में मौसम का यू-टर्न (Phot Source- Patrika)
MP Weather Updates : उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा उत्तर-पश्चिम भारत में तेज उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से मध्य प्रदेश का मौसम अगले चार दिनों में करवट लेने जा रहा है। 6 मार्च से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का अग्रिम असर प्रदेश में बादलों की आवाजाही और हल्की वर्षा की संभावना के रूप में दिखाई देगा।
इसके प्रभाव से मालवा-निमाड़, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में हल्की गिरावट और तेज हवाओं के कारण दिन का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बने रहने के संकेत हैं।
मंगलवार को मध्य प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के सभी संभागों में दिन का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन और रतलाम में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, अगले 4 दिन में प्रदेश भर के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की ओर बढ़ोतरी होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मार्च के पहले ही पखवाड़े में पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर एमपी के कई क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिन में दिखाई देने की संभावना है।
Published on:
04 Mar 2026 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
