दरअसल, जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर 1977 के दौरान मध्यप्रदेश के धार जिले के डही क्षेत्र में ली गई थी। इस तस्वीर पर आई प्रतिक्रिया पर आनंद महिंद्रा (Mahindra Group) ने लिखा था कि वे फिल्ममेकर बनना चाहते थे। महिंद्रा का ट्वीट पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने उन्हें प्रदेश में आने का निमंत्रण दे दिया। शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि यह वास्तव में खुलासा है। यदि आप कभी भी कैमरे के पीछे जाने की इच्छा रखते हैं, तो मध्यप्रदेश में आपका स्वागत है।