
Anushka Sharmas sari
भोपाल। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दिल्ली में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में बनारसी साड़ी और सिल्क को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अनुष्का की लाल रंग की बनारसी साड़ी बनारस के पीलीकोठी इलाके में बनी थी। हालांकि वो साड़ी रियल गोल्ड जरी और रियल गोल्ड से बनी थी। बनारस का ऐसा ही वेडिंग एंड ब्राइडल कलेक्शन रविशंकर कम्युनिटी हॉल में चल रहे सिल्क फैब में आया है। बनारस से आए आर्टिजन समर बताते हैं कि उनके पास बनारसी सिल्क साड़ी के 350 डिजायन हैं, ये सभी हैंडलूम साड़ियां हैं, जो करीब 6 महीने में तैयार होती है। इसकी कीमत 22 हजार से 3 लाख तक है।
तीन दिन 6 घंटे में 4 कारीगर तैयार करते हैं एक मीटर फैब्रिक
किमख्वाब फैब्रिक लेकर आए मोहम्मद आसिफ बताते हैं कि इस फैब्रिक को तैयार करते वक्त हर घंटे कारगीर इसके रेश्म को बदलता है। इसमें पांच कढ़ाई होती हैं जोकि क्रमश: ग्रीन, ऑरेंज, ब्लू, रानी और पर्पल कलर के आधार पर होती है। यह एक मीटर फैब्रिक तैयार करने में 4 कारीगर को तीन दिन 6 घंटे का वक्त लगता है। यह फैब्रिक बनारस के गिने- चुने घरों में बनता है। जिस घर में अनुष्का शर्मा की साड़ी तैयार हुई है आसिफ उसी के पास रहते हैं। इस फैब्रिक से ब्लाउज, लहंगा, टॉप, प्लाजो तैयार किया जा सकता है।
एक साड़ी में 100 ग्राम सिल्वर, 7 ग्राम गोल्ड
आंध्र प्रदेश के आर्टिजन कांजीवरम साड़ी का ब्राइडल कलेक्शन लेकर आए हैं इसे बनाने में 6 महीने का वक्त लगता है इसमें करीब 8कारीगर मिलकर काम करते हैं। इस साड़ी में 100 ग्राम सिल्वर और 7 ग्राम गोल्ड का इस्तेमाल होता है। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए है।
कैसे बनती है साड़ी
1. सबसे पहले डिजाइनर साड़ी का ले आउट बनाता है।
2. बनारसी साड़ी के एक्सपर्ट उस ले आऊट की फाइनल सेटिंग करके अप्रूवल लेते हैं।
3. पीलीकोठी में सिल्क सिफोन, सिल्क सैटिंग साड़िया बनती हैं। एक-एक बुटीक में एक-एक डिजाइन की अलग से कढ़ाई होती है।
4. इसको बनाने में तीन कारीगर लगते हैं, अकेला आदमी इसे पूरा नहीं कर सकता।
5. साड़ी बनने में कुल 6 महीने का समय लगता है, इसमे बुनाई में करीब 45 दिन और फिनिशिंग के 15 दिन शामिल हैं।
ये है साड़ी की खासियत
1. साड़ी की सबसे खास बात ये होती है कि ये डिजाइन दूसरी बार हूबहू बनाया जाना पॉसिबल नहीं होता है।
2. ये डिजाइन दूसरे हैंडलूम पर कन्वर्ट नहीं कर सकते हैं।
3. साड़ी में जो सोने के बारीक तार लगते हैं, वो एक लाख 25 हजार रुपए किलो होते हैं।
4. 250 ग्राम गोल्ड का बारीक तार चांदी से तारकसी पर गोल्ड की बाइंडिंग होती है।
Published on:
26 Dec 2017 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
