
apple advantages
भोपाल। आपने कई बार डॉक्टर्स के मुंह से सुना होगा कि 'एन एपल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे'। इस लाइन का मतलब ये है होता है कि रोजाना एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब खाने में जितना स्वाद वाला होता है उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। शहर की डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद है। मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं इसे खाने से बहुत राहत मिलती है। कुछ लोग सेब के छिलके उतार कर खाते हैं जो कि गलत है। सेब के छिलकों में कई सारे पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। वजन कम करने के साथ ही सेब खाने से शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। जानिए सेब को छिलके समेत खाने से शरीर को होने वाले फायदें...
कम करें मोटापा
बदलती लाइफस्टाइव में हर दूसरा इंसान मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा होने से डायबिटीज, बीपी और भी कई बड़ी बीमारियां शरीर को घेरने लगती है। बाद में ये बड़ी प्रॉब्लम बन जाती है। मोटापे को कम करना चाहते है तो रोज दिन में एक सेब खाना शुरू कर दें।
मिलती है ऊर्जा
इंसान के शरीर में ऊर्जा प्रदान करने के लिए सेब एक अच्छा स्त्रोत होता है। ये फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का काम करता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में सेब को शामिल करें।
कैंसर
कैंसर की बीमारी से आजकल हर कोई डरता है। आम इंसान हीं नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स को कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीमारी से बचने के लिए रोजाना सेब खाएं। इसमें कैल्शियम, इंजाइम, एंटी ऑक्सीडेंट और प्लेविनाइड के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करने का काम करता है।
कब्ज से छुटकारा
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनको रोज एक सेब खाना चाहिए। सेब में फाइबर की काफी मात्रा होती है। जो की कभ्ज की समस्या को दूर कर देती है।
एनीमिया दूर भगाए
सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना 1 सेब खाने से शरीर में खून की मात्रा पूरी होती है। अगर आप में भी एनीमिया की है तो सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
Published on:
24 Sept 2018 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
