16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमला, भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष और पति हुए लहूलुहान

एमपी में कांग्रेस नेताओं पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेताओं पर हमला एमपी की राजधानी भोपाल में ही हुआ। कांग्रेस नेता और भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी व उनके पति आसिफ जकी पर यह हमला किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
shabista_zaki.png

भोपाल। एमपी में कांग्रेस नेताओं पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेताओं पर हमला एमपी की राजधानी भोपाल में ही हुआ। कांग्रेस नेता और भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी व उनके पति आसिफ जकी पर यह हमला किया गया है। शबिस्ता के पति आसिफ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हैं। इस हमले में दोनों कांग्रेस नेता बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कांग्रेस नेता और भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी व उनके पति पर गुरुवार देर रात एक युवक ने हमला कर दिया। यह वारदात श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने पति पत्नी पर हमला किया। हमलावर युवक पुलिस के एएसआइ का बेटा बताया जा रहा है।

जकी दंपत्ति को घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया- श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि हमले की यह वारदात गुरुवार देर रात हुई। शबिस्ता जकी और उनके पति आसिफ जकी पर एक युवक ने हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान हो गए, शबिस्ता के माथे पर गहरी चोट आई। जकी दंपत्ति को घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार अभी चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है- जिस युवक ने हमला किया उसे पुलिस के एएसआइ महमूद अली का बेटा बताया जा रहा है। एएसआइ महमूद अली श्यामला हिल्स थाने में ही पदस्थ है। बताया जा रहा है कि जकी दंपत्ति से युवक का वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।