
भोपाल. बैतूल रेंजर सुनील जैन का सीसीएफ अनिल सिंह से फोन पर चर्चा का ऑडियो सोमवार को वायरल हुआ। जैन फटकारने वाले लहजे में कह रहे हैं... सर, मैं एक बात पर चर्चा करना चाह रहा हूं। आप सर, स्टाफ को फोन लगा कर पैसे के लिए बार-बार बुला रहे हो... फिर क्लियर कर रहा हूं, इसमें एफआइआर हो रही है। ऑडियो अगस्त का बताया जा रहा है, जब सिंह बैतूल में सीसीएफ थे। वर्तमान में पदस्थापना सागर में है।
रेंजर सुनील जैन ने सामाजिक वानिकी वृत्त बैतूल के मुख्य वनसंरक्षक अनिल सिंह (वर्तमान में सागर सीसीएफ) पर फर्जी प्रमाणक बनाने, पौधे गायब करने और कर्मचारियों से अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। जैन ने आहरण संवितरण अधिकारी (डीडीओ) काशीराम जाधव पर घूस लेने का आरोप भी लगाया है।
बातचीत के अंश
रेंजर, सीसीएफ को लगभग फटकारने के अंदाज में कह रहे हैं कि पैसे आप खाओ और जिम्मेदार हम हों। मैं आपके खिलाफ कम दरों से भुगतान कराने की एफआइआर करा रहा हूं। सीसीएफ बार-बार बैठकर बात करने का कह रहे हैं। रेंजर कह रहे हैं कि मुझे आपसे कोई बात नहीं करनी। सीसीएफ कहते हैं कि पैसों का इश्यू खत्म, बाकी की बातें कल करते हैं। मैंने तुम्हारा क्या नुकसान कर दिया। अरे भाई साहब, मैं भोपाल में हूं। उस दिन भी बुला रहा था, पर रेंजर मानने को तैयार नहीं हैं। वे कहते हैं कि 40 साल की नौकरी में इतनी घटिया वर्किंग नहीं देखी।
बैतूल के तत्कालीन सीसीएफ अनिल सिंह के अनुसार सुनील जैन को बर्खास्त करने का प्रस्ताव लंबित है। वे दबाव बनाने के लिए धमकाते हैं। विभागीय जांच शुरू करके आया हूं। इधर बैतूल रेंजर सुनील जैन के अनुसार सागर जाने के बाद भी अनिल सिंह स्टाफ से पैसे मांग रहे थे। तब मैंने गुस्से में उन्हें बोला। सीसीएफ बैतूल को भी पत्र लिखा है। जिसमें पूरी गड़बडिय़ों की चिठ्ठा खोला है। इस संबंध में लोकायुक्त से भी बयान देकर आया हूं।
इस बीच ऑडियो के संबंध में वन बल प्रमुख आरके गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट एक हफ्ते में आ सकती है।
Published on:
13 Dec 2022 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
