
Avoid Food Poisoning
भोपाल। घरों में अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं कई बार आटा ज्यादा गूथ जाने पर उसको फ्रिज में उठाकर रख देती हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपकी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। डॉयटीशियन अमृता बताती है कि फ्रिज का तापमान बहुत कम होता है। वहीं दूसरी ओर गीले आटे में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाती है। जिससे फ्रिज में रखे गए आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं। जिन्हें फ्रिज में रखकर सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आटा ही नहीं ऐसी कई और चीजें हैं जिनको भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जानिए कौन सी हैं वे चीजें .....
बेकरी प्रोडक्ट्स
फ्रिज में कभी भी बेकरी प्रोडक्ट्स नहीं रखने चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि वे पेस्ट्रीज, चॉकलेट और मिठाईयां स्टोर करके रखते हैं। चीनी,मैदे और कार्बोहाइड्रेट्स से बने इन बेकरी प्रोडक्ट्स का सेवन आपको हार्ट, कब्ज, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का शिकार बना सकते हैं।
स्पाईसी चीजें
कभी भी स्पाईसी चीजों के फ्रिज में न रखें। मसाले वाली सब्जी, सॉस, चटनी और आचार में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। फ्रिज में रखी इन चीजों का उपयोग करने से आपके शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल बिगड़ सकता है। यदि आप इन सब चीजों का सेवन खाने के साथ करते हैं तो खाने के पोषक तत्व भी आपके शरीर को नहीं मिल पाएंगे।
सॉफ्ट ड्रिंक्स
कई दिनों तक सॉफ्ट ड्रिंक्स फ्रिज में रखकर नहीं पीना चाहिए। अगर आप इसकी सेवन करते हैं तो आपको मोटापा, भूख न लगना, एसिडिटी, कब्ज और दांतों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके दांत भी जल्दी खराब हो सकते हैं।
दही
फ्रिज में लंबे समय तक दही को रखकर कभी भी खाने में इस्तेमाल न करें। ये दही आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। कोशिश करें रोज ताजा दहीं जमाकर खाएं। अगर फिर भी दही बच जाए तो उसकी कढ़ी या फिर दहीं की सब्जी बनाकर खा लें। सीधे तौर पर बासी दहीं का इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
फल
फल को कई दिनों तक फ्रिज में न रखें। जितना जरूरत हो उतने ही फल लेकर आएं। फ्रिज में रखे फलों के पोष्टिक तत्व धीरे-धीरे खत्म होते रहते हैं। इनका सेवन करने से ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
चावल
किचन में बचे हुए चावलों को कभी भी फ्रिज में न रखें। अगर आप इनका सेवन करते है तो शरीर में फैट जमा होती है साथ ही पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
Updated on:
02 Sept 2019 06:43 pm
Published on:
02 Sept 2019 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
