
Bank Holidays In March 2023
भोपाल। अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम है तो ये खबर आपके काम की है। आप बैंक से जुड़े किसी काम से घर से बाहर निकलने वाले हों तो आने वाले दिनों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मार्च में बैंक 12 दिन बंद (Bank Holidays March 2023) रहने वाले हैं। ऐसे में आपका जरूरी काम लटक सकता है। मार्च में होली (Holi 2023) समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों के साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 6 साप्ताहिक छुट्टियां (Bank Holiday) शामिल हैं। बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम जारी रहता है। बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी (Bank Holiday) रहती है। इस तरह से कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
ये है मार्च 2023 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
03 मार्च, 2023- चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक रहेंगे बंद
05 मार्च, 2023- रविवार की छुट्टी
07 मार्च, 2023 - होली/ होलिका दहन/ धुलेंडी/ डोल जात्रा/ याओसांग के मौके पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, रांची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
08 मार्च, 2023 - धुलेटी/ डोल जात्रा/होली के मौके पर बैंक अगरतल्ला, अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, पटना, रायपुर, अइजोल, भोपाल, लखनऊ, दिल्ली, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलोंग, श्रीनगर और शिमला में
09 मार्च, 2023 - होली केवल पटना में बैंक रहेगा बंद
11 मार्च, 2023 - दूसरा शनिवार की छुट्टी
12 मार्च, 2023 - रविवार की छुट्टी
19 मार्च, 2023 - रविवार की छुट्टी
22 मार्च, 2023 - गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष के मौके पर बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, जम्मू और मुंबई में बैंक रहेगा बंद.
25 मार्च, 2023 - चौथा शनिवार
26 मार्च, 2023 - रविवार की छुट्टी
30 मार्च, 2023 - रामनवमी के मौके लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई, पटना, अहमदाबाद, बेलापुर, पटना, नागपुर और रांची में बैंक बंद रहेगा.
ऑनलाइन चालू रहेंगी सभी सेवाएं
अगर आपको बैंक में छुट्टी होने वाले दिन ही पैसों की जरूरत पड़ जाती है तो आप बैंक एटीएम (Bank ATM) का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे खाते में अपना पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) या नेट बैंकिंग (Net Banking) का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) के लिए यूपीआई (UPI) की मदद भी ले सकते है।
Published on:
01 Mar 2023 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
