जानकारी के मुताबिक कान्हा गर्ल्स हॉस्टल की तीन लड़कियां सपना रघुवंशी, रानी और मीना ने हॉस्टल की वॉर्डन कीर्ति पाराशर पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। घटना से संबंधित सभी पक्षों ने एमपी नगर थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मारपीट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पीड़िताओं को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचा कर हॉस्टल की अन्य छात्राओं से पूछताछ शुरू कर दी है।