27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग: पुरानी कृषि मंडी में किसानों का हंगामा, तीन माह बाद भी नहीं मिला यह लाभ

पुरानी कृषि मंडी में किसानों का हंगामा, तीन माह बाद भी नहीं मिला यह लाभ
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Aug 2018, 4:21 PM IST

kisaan protest

ब्रेकिंग: पुरानी कृषि मंडी में किसानों का हंमागा, तीन माह बाद भी नहीं मिला यह लाभ

राजगढ़@राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट...

भवन्तर भुगतान योजना के तहत तीन माह पहले तोली गई उपज को अब कृषि मंडी द्वारा सीधे तौर पर लौटाई जा रही है। जिसके चलते बुधवार को पुरानी कृषि मंडी में हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि नियमानुसार उपज बेचने के बाद भी हमें लाभ नहीं मिल पाया।

जानकारी के अनुसार किसानों ने तीन महीने पहले अपनी फसल कृषि मंडी में बेची थी। जिसके बाद वे अपनी फसल के उचित दाम मिलने का इंतजार कर रहे थे। पर, तीन माह के इंतजार के बाद भी किसानों को उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिल सके। इस पर किसानों का कहना है कि जब हमने अपनी फसल नियमानुसार तरीके से बेची है। इतने लंबे समय तक लाभ का इंतजार भी किया। पर, इसके बावजूद हमें लाभ नहीं मिल सका।

पूर्व विधायक के समर्थन में विरोध
किसानों ने पूर्व विधायक पुरषोत्तम दांगी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक हमें हमारी फसल का उचित लाभ नहीं मिलेगा, हमारी लड़ाई ऐसे ही जारी रहेगी। पुरानी सब्जी मंडी में किसानों ने पूर्व विधायक दांगी के साथ मिलकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए जो उचित होगा, वह हर संभव प्रयास किया जाएगा और कृषि मंडी को चेतावनी दी कि उन्हें उकना हक जल्द ही मिल जाना चाहिए।

इसके पहले भी हो चुके हैं कई हंमागे
इस समय किसान अपनी फसल और उसके उचित मूल्य को लेकर खासा परेशान है। किसानों को उनकी फसल के लिए उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके चलते वे पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। कुछ समय पहले किसानों ने शहर के कई जगह में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। ताकि उन्हें उनकी फसलों का उचित दाम मिल सके। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही कृषि योजनाओं का फायदा भी उन्हें मिल सके।