
,,
मध्यप्रदेश में दल बदलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र के ही एक और भाजपा नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में सक्रिय थे। इनसे पहले पूर्व राज्यपाल की पुत्र बहू और निवाड़ी जिले की रोशनी यादव ने भी भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। खबर है कि नीरज शर्मा गुरुवार 24 अगस्त को कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में सक्रिय भाजपा नेता नीरज शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी दायित्वों से त्यागपत्र दे दिया है। शर्मा 2010 से 14 तक राहतगढ़ जनपद जनपद अध्यक्ष, 2014 से 15 तक ब्लॉक अध्यक्ष व 2015 से 19 तक नगर परिषद अध्यक्ष रहे हैं।
नीरज शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया को अपना त्यागपत्र दिया, जिसमें पार्टी छोडऩे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। त्यागपत्र में बताया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मेरी व मेरे साथियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, तिरस्कार व अपमानित किया जा रहा है।
वही लोग मेरी छवि धूमिल कराने के लिए मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से गलत आरोप लगवा रहे हैं। जिससे आहत होकर यह निर्णय लिया है। मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया का कहना है कि नीरज शर्मा का त्यागपत्र मिला था, जिसे प्रदेश संगठन के पास भेजा है, उसे स्वीकार किया जाता है या नहीं यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे।
निवाड़ीः रोशनी यादव 24 को ज्वाइन करेंगी कांग्रेस
भाजपा के समर्थन से निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य चुनी गई रोशनी यादव ने दो दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका दिया है। वे 24 अगस्त को कांग्रेस ज्वाइन करने वाली हैं। रोशनी यादव ने निवाड़ी के भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर कई मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। रोशनी यादव ने कहा है कि भाजपा की रीति, नीति एवं नेतृत्व से वे काफी समय से नाखुश है। भाजपा सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम करती है। जनता में प्रदेश और केंद्र की नेतृत्व दोनों से नाराजगी है, जिस दल से जनता खुश नहीं है उससे जुड़कर भला सेवा का कार्य कैसे हो सकता है।
रोशनी यादव ने कहा है कि बहुत दुखी मन से आहत होकर मैं भाजपा की सदस्यता त्याग रही हूं। मेरे राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे भाजपा में रहते मिला जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगी, लेकिन गत कुछ महीनों से शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के प्रति निराशा, नीति और नेतृत्व में उदासीनता, महिलाओं के प्रति दिखावटी योजना एवं उनके प्रति बढ़ते अत्याचार को देखकर मैं आहत हूं, भाजपा की सदस्य होकर रोजाना जनता से उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के सवालों का उत्तर देने में असमर्थ हूं। कार्यकर्ता केंद्रित दल अब नेता केन्द्रित है।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
23 Aug 2023 04:07 pm
Published on:
23 Aug 2023 03:42 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
