
भोपाल। आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह की चाय बगैर नहीं रह सकते। उन्हें चाय की चुस्की के साथ ही नींद से जागने की आदत है। चाय हमारे दिनचर्या का भी हिस्सा है और इसी के जरिए हम काम के दौरान आने वाली नींद, थकान, आलस्य या दोस्तों के साथ किसी विषय पर चर्चा के साथ ही चर्चा करते हैं।
राजधानी भोपाल में कई ऐसी चाय की दुकानें हैं जो देशभर में चर्चित रही हैं। एक दुकान पर देश के कई दिग्गज नेता और अभिनेता भी चाय का स्वाद लेने आ चुके हैं।
मशहूर है भोपाल की चाय
1. भोपाल में राजू चाय की दुकान जो सुल्तानिया रोड पर है। 90 के दशक से चली आ रही है। यहां पर कई नेता और अभिनेता भी चाय का स्वाद लेने आ चुके हैं।
2. इंडियन टी हाउस गौहर महल की महलनुमा इमारत के पीछे स्थित है। इसके सामने एक भव्य झील है। जो चाय के साथ खूबसूरत नजारे का भी लुफ्त उठाते हैं।
3. कुल्हड़वाला नाम से आप समझ ही गए होंगे कि यहां चाय कुल्हड़ में मिलती हैं। यह एमपी नगर में स्थित है। यहां पर आप चाय के साथ मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू की महक भी ले सकते हैं।
4. चाय चौतीस (34) से आप समझ ही गए होंगे कि यहां चौतीस फ्लेवर की चाय मिलती है। जिसमें लौंग, इलायची, अदरक, दालचीनी व तुलसी की तरह शामिल है। यहां आप चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और फ्राई चीज का भी मजा ले सकते हो।
इंदौर की फेमस चाय पॉइंट
इंदौर में भी चाय के दीवानों के लिए काफी जगह हैं। जहां वह चाय का लुफ्त उठा सकते हैं। जिसमें सिर साहब की फेमस चाय, रेस्ट्रा टी, बल्लू की चाय, शर्मा कैफे व चॉकलेट टी स्टॉल हैं।
चाय पीने के फ़ायदे
1. चाय की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स गुण पाए जाए हैं। जो आपके प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत करते हैं। चाय में अदरक डालने से सर्दी-जुकाम भी दूर हो जाता है।
2. चाय पीना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रयोग होने वाले अदरक व दालचीनी हार्मोन्स को संतुलित करता है साथ ही चाय से महावारी के दर्द में भी राहत मिलती है।
3. काली चाय या बिना दूध की चाय हृदय और पेट के लिए फायदेमंद होती हैं। इसे पीने से पाचन तंत्र सही रहता है।
4. ग्रीन टी पीना लाभकारी होता है। इससे तनाव और वजन कम रहता है। यह कैंसर से लड़ने और बढ़ती उम्र के असर को कम करने में सहायक होती है।
5. एक शोध में पाया गया है कि जो महिलाएं चाय पीती हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर और गर्भ कैंसर अपेक्षाकृत कम होता हैं।
6. लेमन टी को चाय के रूप में लेने से ये शरीर से हानिकारक तत्वों को खत्म करता है और ताजगी प्रदान करता है।
7. शोध में पाया गया है कि कॉफ़ी के मुकाबले चाय ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि कॉफी को बिना छाने और चाय को छानकर पिया जाता है।
ज्यादा चाय पीने के नुकसान
1. चाय ज्यादा पीने से पाचनतंत्र कमजोर होता है। साथ ही भूख भी कम लगती है।
2. चाय में कैफीन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। इसलिए आपको चाय सीमित मात्रा में पीनी चाहिए।
3. ज्यादा चाय पीने से दिन की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। चाय में मौजूद शुगर आपका वजन भी बढ़ती है।
4. याद रखें कि कभी भी रखी हुई चाय को बार-बार गर्म करके न पिएं। क्योंकि यह सेहत के लिए खतरनाक होती है।
कैसे हुई चाय की शुरुआत
कहा जाता है कि 2700 ईसापूर्व चीनी शासक शेन नुंग को गर्म पानी पीने की आदत थी। एक दिन वो बगीचे में बैठे हुए थे तभी उनके गर्म पानी में एक पेड़ की पत्ती गिर गई। इसके बाद पानी का रंग बदला और वो महक उठा। जब राजा ने इस पानी को चखा तो उन्हें इसका स्वाद पसंद आया। इसी तरह चाय का अविष्कार हुआ।
भारत में कैसे हुआ चाय का आगमन
बर्मा और असम की सीमांत पहाड़ियों पर 1824 ई में चाय के पौधे पाए गए थे। सबसे पहले चाय उत्पादन की शुरुआत अंग्रेजों ने भारत में 1836 और श्रीलंका में 1867 में कई थी। बता दें कि सबसे पहले चाय की खेती के लिए बीज चीन से आते थे फिर असम के बीजों का प्रयोग किया जाने लगा। सबसे पहले भारत में चाय का उत्पादन सिर्फ ब्रिटिश बाजारों में चाय की मांगों को पूरा करने के लिए किया जाता था। भारत की बात करें तो उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में चाय का सेवन न के बराबर होता था, लेकिन अब भारत में आपको चाय हर गली, चौक चौराहे पर चाय की दुकान मिल जाएगी।
चाय के प्रकार
1. ग्रीन टी
2. ब्लैक टी
3. व्हाइट टी
4. हर्बल टी
5. ओलोंग टी
6. कैमोमाइल टी
7. एचीनेशिया टी
8. रास्पबेरी टी
9. पुदीना टी
10. रोज टी
भारत में कहां-कहां होता है चाय का उत्पादन
इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि भारत में 16 राज्यों में चाय का उत्पादन किया जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्पादन असम में होता है। इसके साथ साथ पश्चिम बंगाल, अरुणांचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, तमिलनाडु, मिजोरम, मेघवाल, बिहार, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उड़ीसा में चाय की पैदावार की जाती हैं।
Updated on:
24 May 2022 04:19 pm
Published on:
24 May 2022 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
