31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चांदी के बर्तन का इस्तेमाल बच्चों को बनाता है तंदुरुस्त, जानिए कैसे

चांदी के बर्तन का इस्तेमाल बच्चों को बनाता है तंदुरुस्त, जानिए कैसे

2 min read
Google source verification
health news

चांदी के बर्तन का इस्तेमाल बच्चों को बनाता है तंदुरुस्त, जानिए कैसे

भोपालः पुराने जमाने से इस परंपरा की बड़ी मान्यता है कि, शिशु के जन्म लेने के बाद उसे पहली बार अन्न का सेवन चांदी के बर्तन में रखकर कराया जाता है। इसे सिर्फ परंपरा ही नहीं माना जाता बल्कि, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है और वो ये कि, चांदी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसानी शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए चांदी के बर्तन से आहार देने या जल पिलाने से सेहत संबंधी कई लाभ होते हैं।

बच्चों को चांदी के बर्तन में खाना या पानी देने का धार्मिक महत्व भी है। हिंन्दू मान्यताओं के अनुसार, उपहार में चांदी से बनी चीज़ देना शुभ माना जाता है। खासतौर पर गौद भराई की रस्म के समय उपहार स्वरूप चांदी के बर्तन भेट करना अच्छा माना जाता है। इस धार्मिक मान्यता के पीछे भी वजह स्वास्थ्य से ही जुड़ी है, क्योंकि शिशु के दुनिया में आने के बाद से जब भी वो मां के हाथों से आहार लेतो उसे चांदी के बर्तन में रखकर ही दिया जाए, ताकि, चांदी में मौजूद तत्व बच्चे के शरीर में जाकर उसे शक्ति प्रदान कर सकें। चांदी का बर्तन किसी खाद्य पदार्थ को किटाणुओं से बचाए रखने और उन्हें नष्ट करने में कारगर होता है, इसी लिए बच्चों को हमेशा चांदी के बर्तन से खिलाना चाहिए, ताकि वह किसी भी संक्रमण से बचे रहें।

-शुद्धता बढ़ाने में कारगर है चांदी

चांदी के बर्तनों में पानी, दूध या कोई और तरल पदार्थ रखने से उस चीज की फ्रेशनेस बढ़ती है। पहले के समय में लोग पीने का पानी चांदी के बर्तन से ही पीना उत्तम मानते थे, क्योंकि इससे पानी की शुद्धता बढ़ती है। इसलिए बच्चों को अगर चांदी के बर्तन में खिलाया जाए तो उन्हें संक्रमण का खतरा कम होता है।

-इम्यून सिस्टम को करे मज़बूत

चांदी शरीर की रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ाता है। इसलिए खासकर बच्चों को इसके बने बर्तन से आहार दिया जाए तो उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। क्योंकि, ठीक तरह से खाना ना खाने या बाहर की चीजों को खाने वाले बच्चों का इम्यून सिस्टम अकसर काफी कमजोर होता है, इसलिए चांदी के बर्तन में खाना खिलाना उनके लिए काफी बेहतर हो सकता है।

-शरीर में चांदी दिमाग को रखती है शांत

चांदी का स्वभाव ठंडा माना जाता है। इसमें खाना खाने से मन शांत रहता है। गर्मी के मौसम में बच्चों को चांदी के गिलास में दूध पिलाना या चांदी के बर्तन में खाना खिलाना फायदेमंद होता है।

इसका बात का भी रखें खास ध्यान

हम पुरानी और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर बच्चों की सेहत के लिए चांदी के बर्तन का महत्व बता रहे हैं। हालांकि, हम खुद इसकी पुष्टि नहीं करते। क्योकि मामला बच्चों की सेहत से जुड़ा है, इसलिए चांदी के बर्तन का इस्तेमाल बच्चों की सेहत के लिए कितना ज़रूरी है, इसके प्रयोग से पहले चिकित्सक से परामर्श ज़रूर कर लें।