20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनवरी महीने में मिल रही हैं एक साथ इतनी सारी छुटिट्यां, जल्दी प्लान करें फैमिली ट्रिप

जनवरी महीने में मिल रही हैं एक साथ इतनी सारी छुटिट्यां, जल्दी प्लान करें फैमिली ट्रिप

2 min read
Google source verification
winter holidays

winter holidays

भोपाल। नए साल की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो साल के पहले ही दिन लोग फैमिली के साथ घूमने के लिए जाते हैं लेकिन अगर आप नहीं गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जनवरी के महीने में आपको लंबी छुट्टियां मिल रही हैं। इस गवर्मेंट हॉलीडे भी हैं। जिसमें आप एक दिन की छुट्टी को लेकर तीन-तीन दिन के लिए फैमिली के साथ लॉन्ग वीकेंड पर जा सकते हैं। महीने मकर सक्रांति और 26 जनवरी पर आप फैमिली के साथ कहीं भी ट्रिप पर जा सकते हैं।

आपको बता दें कि आने वाली 12 जनवरी को शनिवार का दिन है। 13 जनवरी को रविवार और 14 जनवरी को मकर सक्रांति है। इससे आपको लगातार 3 दिन तक छुट्टियां मिलेंगी। आप चाहें तो एक छुट्टी अपनी तरफ से लेकर वीकेंड को इंजॉय कर सकते हैं। साथ ही इस बार 26 जनवरी के दिन शनिवार पड़ रहा है। साथ 27 जनवरी को रविवार है। आप अगर फैमिली के साथ जाना चाहते हैं तो एक छुट्टी अपनी तरफ से लेकर फैमिली ट्रिप पर जा सकते हैं।

जा सकते हैं यहां पर

1- मप्र में पर्यटन के हिसाब से बहुत कुछ देखा जा सकता है। यहां कुछ ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां लोगों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। आप चाहें तो पचमढ़ी जा सकते हैं। मप्र का एक मात्र हिल स्टेशन है। इसे क्विन ऑफ सतपुड़ा भी कहते हैं। पचमढ़ी का सुहावना मौसम देखने लायक होता है। यहां पूरे देश से लोग आते हैं। गर्मी और बारिश के समय यहां का मौसम पर्यटको के लिए जन्नत से कम नहीं होता। यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है। गर्मी के मौसम में यहां पर ज्यादा संख्या में लोग घूमने आते हैं।

2- आप चाहें तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क भी जा सकते हैं। यह मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। यह 105 वर्ग किलोमीटर में फैला है। ऐसा माना जाता है बांधवगढ़ में प्राचीन काल में सफेद बाघ ज्यादा रहते थे। रीवा के राजा बांधवगढ़ में शिकार करने जाया करते थे। वहां उन्होंने एक किला भी बनवाया था। जहां शिकार करते वक्त देर रात होने के बाद उस किले में रुका करते थे। यह पार्क करीब 400 किमी तक फैला हुआ है। जिसमे जानवरों के अलावा इसमें कई तरह के पेड़ पौधे है।