14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहाने पर होगी एफआईआर, एमपी में भीषण गर्मी में प्रसिद्ध वॉटरफॉल पर टूरिस्टों पर लगा दी रोक

Bhadbhada waterfall Bathing ban Damoh गर्मी में यहां रोज हजारों लोग पहुंच रहे थे जोकि इस आदेश की खिलाफत कर रहे हैं। भदभदा वॉटरफॉल में नहाने पर प्रतिबंध लगाने के प्रशासन के फैसले का सोशल मीडिया पर जबर्दस्त विरोध ​हो रहा है। इसे भीषण गर्मी में प्रशासन का तुगलकी फरमान कहा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Bhadbhada waterfall Bathing ban Damoh

Bhadbhada waterfall Bathing ban Damoh

Bathing banned in Bhadbhada waterfall Damoh एमपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अनेक शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। कई जगहों पर तो अधिकतम तापमान 46, 47 और 48 डिग्री के ऊपर भी जा चुका है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग ठंडे स्थानों पर जा रहे हैं। वॉटरफॉल पर जाकर नहा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के एक प्रसिद्ध वॉटरफॉल पर टूरिस्टों के नहाने पर ही बैन लगा दिया गया है। ऐसा करते पाए जाने पर एफआईआर की चेतावनी दी जा रही है। भीषण गर्मी के दौर में इस अजीबोगरीब फरमान से हर कोई हैरान हो रहा है।

एमपी के दमोह जिले के प्रसिद्ध भदभदा वॉटरफॉल में नहाने पर रोक लगाई गई है। गर्मी में यहां रोज हजारों लोग पहुंच रहे थे जोकि इस आदेश की खिलाफत कर रहे हैं। भदभदा वॉटरफॉल में नहाने पर प्रतिबंध लगाने के प्रशासन के फैसले का सोशल मीडिया पर जबर्दस्त विरोध ​हो रहा है। इसे भीषण गर्मी में प्रशासन का तुगलकी फरमान कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मंत्री विश्वास सारंग पर लटकी तलवार! सीएम बोले- जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी

दरअसल बुधवार को यहां नहाते समय युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने भदभदा वॉटरफॉल में नहाने पर रोक लगा दी। पथरिया के एसडीएम महेंद्र गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार भदभदा वॉटरफॉल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, नहाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही पुलिस ने भदभदा पहुंचकर पूरा इलाकी भी खाली करा लिया। हटा में भदभदा पर तैनात पुलिस टूरिस्टों को यहां से चले की हिदायत दे रही है। किसी को भी भदभदा में पानी में जाने की इजाजत नहीं है। यहां कोटवारों की ड्यूटी लगा दी है।

एसडीएम महेंद्र गुप्ता के अनुसार अभी 144 धारा लागू है। यहां ज्यादा पानी न रहे, इसके लिए अधिकारियों को पंचमनगर बांध से भी पानी छोड़ने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन के इस प्रतिबंध का टूरिस्ट जोरदार विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रोल किया जा रहा है। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने लिखा है-प्राकृतिक सौंदर्य पर प्रवेश निषेध, नहाने पर होगी FIR, भीषण गर्मी में तुगलकी फरमान# भदभदा।