27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकायत पर भारत भवन कैंटीन संचालक बोला हमारे पास है सब कुछ बासी!, जानिये पूरा मामला

पत्रिका से हुई बातचीत में आर्टिस्ट भावना सिंह ने बताया खाने में बदबूं आने की बात कही तो कैंटीन संचालक और कार्यरत महिला कर्मचारी बद्तमीजी पर उतर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 Nov 2017, 2:06 PM IST

theater Artist bhawna singh

भोपाल। भारत भवन में बासी वेज पुलाव सर्व करने पर जब फीमेल आर्टिस्ट ने इसकी शिकायत कैंटीन संचालक से की तो उसने इसे बदलने की बजाए कहा कि, आपको अब कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि हमारे पास तो सब कुछ बासी है। कैंटीन संचालक ने कलाकार को यहां तक कह दिया कि इस जगह का किराया हम देते हैं। पूरा वाकया शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे का है।

पत्रिका से हुई बातचीत में शहर की चर्चित थिएटर आर्टिस्ट भावना सिंह ने बताया कि वे अपने पति परीक्षित सिंह के साथ भारत भवन गई थीं। दोनों यहां प्ले राइटिंग से जुड़ा काम कर रहे थे। इस बीच यहां के स्वाद रेस्टोरेंट (कैंटीन) में वेज पुलाव ऑर्डर किया।

उन्होंने बताया कि पुलाव में बदबू आई तो मैंने इसकी शिकायत कैंटीन संचालक जितेन्द्र सिंह से की। मैंने कहा कि कि पुलाव बासी है आप कुछ और दे दीजिए। इस पर कैंटीन संचालक और वहां कार्यरत महिला कर्मचारी अपनी गलती मानने की बजाए उल्टा मुझसे ही बद्तमीजी पर उतर आए।

शुक्रवार को मैं दिन भर मंत्रालय में था, शाम को भारत भवन पहुंचा। फिलहाल मेरे सामने शिकायत की कॉपी नहीं आई है। शनिवार को इस मामले को दिखवाकर इसकी जांच कराएंगे अगर किसी कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है तो कैंटीन संचालक के खिलाफ एक्शन लेंगे।
- प्रेम शंकर शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, भारत भवन

सैंपल मांगा तो कहा डस्टबीन से उठा लो
भावना ने भारत भवन प्रबंधन को इसकी लिखित शिकायत की। वहीं भावना ने जब पुलाव का सैंंपल मांगा तो जवाब मिला कि सामने डस्टबिन में पड़ा है वहां से उठा लो। जानकारी के मुताबिक वर्तमान वेंडर के पास 2 सालों से कैंटीन का ठेका है।

इधर,पातालकोट में स्लीपर का एस-तीन कोच लगाना भूला रेलवे:
रेलवे ने शुक्रवार को गजब ही कर डाला छिंदवाड़ा से नर्इ दिल्ली-सरांयरोहिल्ला के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में स्लीपर का एस-3 कोच ही नहीं लगाया। इसके बाद यात्रियों को अन्य डिब्बे में एडजेस्ट करने या फिर रिफंड वापस लेने का फरमान सुना दिया।

नाराज यात्रियों ने हबीबगंज और भोपाल रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। विदिशा निवासी एडवोकेट दीपक ने रेलवे की इस लापरवाही की शिकायत प्रधानमंत्री से लेकर रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन तक से की है। भोपाल मंडल के पीआरओ ने आईए सिद्दीकी ने कहा कि कोच लगकर नहीं आया। मंडल के स्टेशनों पर इसका एनाउंसमेंट करा दिया गया है।