16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, 10 लोग घायल, अव्यवस्थाओं के बीच जाम ने निकाल दिए पसीने

इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। यही नहीं एयर शो के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्थाएं भी उत्साहित लोगों को परेशान कर गई।

2 min read
Google source verification
air_show_ke_dauran_bada_hadsa_dus_log_ghayal_jam_ke_bidh_behosh_ho_gain_mahilaye.jpg

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय वायु सेना के जांबाजों ने हैरतअंगेज आसमानी करतब दिखाकर देखने वालों का दिल जीत लिया। वहीं एयर शो के दौरान एक बड़ा हादसा भी हो गया। यहां आईटीसी कमलापार्क के पास एक टीन शेड पर चढ़कर कुछ लोग एयर शो देख रहे थे। 20-25 लोगों के वजन को यह टीन शेड सह नहीं पाया और ढह गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। यही नहीं एयर शो के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्थाएं भी उत्साहित लोगों को परेशान कर गई।

शनिवार को सुबह भारतीय वायुसेना का देश का सबसे बड़ा एयर शो भोपाल में आयोजित किया गया। बड़े तालाब पर आयोजित इस एयर शो को देखने लाखों लोगों की भीड़ सड़क पर उतरी थी। दर्शकों के इस उत्साह के बीच प्रशासनिक अव्यवस्थाओं ने लोगों की हालत खराब कर दी। स्थिति यह थी कि लाखों लोगों की इस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों से लेकर अफसर तक जनता को भगवान भरोसे छोड़ नदारद दिखे। एयर शो देखने का ऐसा उत्साह कि पैर रखने तक कि जगह यहां नहीं थी। अकेले भोपालवासी ही नहीं बल्कि प्रदेश की चारों दिशाओं से लोग यहां शो देखने पहुंचे थे और अव्यवस्थाओं के शिकार दिखे।

हाइटेंशन टावर पर चढ़े दिखे युवा

यही नहीं एयर शो के दौरान कुछ लोगों का पागलपन या कहें कि क्रेज ऐसा था कि उन्हें जब कहीं जगह नहीं मिली, तो वे हाइटेंशन की बड़ी लाइन के ऊंचे टावर पर बैठने से भी नहीं चूके। बाकायदा उन्होंने इस ऊंचाई से लोगों की भीड़ को अपने मोबाइल कैद कर लिया। अपनी जान की परवाह किए बगैर इस टाइटेंशन टावर पर बैठकर एक युवा कमेंटेटर सी भूमिका में भी नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए एयर शो को लेकर लोगों का दीवानापन...

जाम ने किया परेशान, दो महिलाएं बेहोश

एयर शो देखने पूरा भोपाल उमड़ा था। इंदौर, होशंगाबाद, विदिशा और भोपाल के आसपास के लगभग हर शहर गांव से लोग यहां पहुंचे थे। लाखों की भीड़ में स्थिति यह बनीं कि रोशन पुरा से मोती मस्जिद लोकायुक्त भवन लाल घाटी तक जाम नजर आया। वीआईपी रोड पर पैर रखने जगह नहीं थी। लेकिन इस भारी भीड़ को संभालने वाला कोई पुलिस कर्मी या अफसर नहीं था। शहर में हर गली जाम पैदल निकलने की जगह ही थी। पार्किंग की कोई ववस्था नहीं, लोग वाहनों को जहां-तहां खड़ा करके एयर शो देखने निकल पड़े थे। जाम की इस भीड़ में दो महिलाएं बेहोश हो गईं। उनके स्वजन उन्हें संभालते नजर आए।

ये भी पढ़ें : भोपाल में देश का सबसे बड़ा एयर शो, लोगों में दिखा ऐसा क्रेज, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान Watch VIDEO

ये भी पढ़ें : शास्त्रों में वर्जित माना गया है इस दिन घर में रोटी बनाना, चूल्हे पर तवा तक रखने की है मनाही