27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नहीं हो सका कचरा कलेक्शन

शहर के कई इलाकों में नहीं हो सका कचरा कलेक्शन, कर्मचारियों ने कचरा प्लांट पर खड़ी कीं गाडिय़ां, बोले पहले मांगे पूरी करो...

3 min read
Google source verification
protest.jpg

भोपाल। राजधानी की गलियों में आज गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल की आवाज सुनाई नहीं दी। जिससे लोग परेशान होते दिखे। दरअसल भोपाल के सफाईकर्मियों ने आज यानि सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसलिए शहर की कई गलियों और इलाकों में गूंजने वाला यह गीत सुनाई ही नहीं दिया। आपको बता दें कि सफाईकर्मियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल शुरू की है। हड़ताल से इमरजेंसी सेवा जलप्रदाय और फायर को दूर रखा गया है। हालांकि, जो संगठन हड़ताल में शामिल नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं। हड़ताल के बाद निगम के अफसर और जनप्रतिनिधि अब समाधान को लेकर चर्चा करने में लगे हैं।

छह सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल
आपको बता दें कि छह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का रास्ता चुना। इसके चार दिन पहले 12 कर्मचारी संगठनों ने एकजुटता दिखाई और निगम दफ्तर का घेराव भी किया था। पहली बार सैकड़ों कर्मचारी तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो इससे पानी, सफाई, फायर समेत आमजनों से जुड़ी सेवाएं भी बाधित होंगी। कर्मचारियों की चेतावनी के बाद अफसर और जनप्रतिनिधियों ने संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। जिसके बाद कुछ संगठन आंदोलन से पीछे हट गए, लेकिन गई अब भी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने अब पार्लर नहीं, यहां पहुंच रहे यूथ

ये भी पढ़ें:इस विवि में 16 दिसंबर से शुरू हो रही हैं ऑनलाइन काउंसलिंग, यहां सीट के साथ बढ़ गई फीस भी

मोर्चा पदाधिकारियों ने बोले पहले मांगें पूरी करो
संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष इरफान अल्ताफ और मीडिया प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल से सभी काम प्रभावित होंगे। यहां आपको बता दें कि इस हड़ताल से कोलार, छोला समेत शहर के अधिकांश इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन भी नहीं किया जा सका। मंदाकिनी, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, कोलार समेत कई इलाकों में कचरा गाडिय़ां नहीं पहुंची। ये सभी कचरा गाडिय़ां कोलार के कचरा प्लांट पर खड़ी कर दी गईं हैं। यही स्थिति अन्य प्लांटों पर भी बनी हुई है।

इधर, निगम बुला चुका रिक्त पदों की जानकारी
जानकारी के मुताबिक अब रिक्त पदों को लेकर निगम ने भी रिपोर्ट मांगी है। रिक्त पदों के लिए निगम के विभिन्न विभागों में विभिन्न वर्गों के 1273 विनियमित कर्मचारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी गई है। वरिष्ठता सूचियां निगम मुख्यालय आईएसबीटी सहित संबंधित विभागों में चस्पा की गई हंै, जबकि निगम के सभी विभाग, शाखा, जोन कार्यालय, वार्ड कार्यालय में सूची मेल पर भेजकर कार्यालयों पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की नौकरी के लिए अभी करें आवेदन, 23 दिसंबर है लास्ट डेट

ये भी पढ़ें: राजधानी भोपाल में 6 महीने में हार्ट अटैक के मामले पांच गुना बढ़े, ये लक्षण दिखें तो तुरंत पहुंचे अस्पताल

10 दिन में कर सकेंगे आपत्ति
निगम प्रशासन की ओर से जारी अंतिम वरिष्ठता सूची के संबंध में कर्मचारी सूची प्रकाशन के 10 दिन के अंदर अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। 10 दिन की यह अवधि समाप्त होने के बाद कोई भी आपत्ति मान्य नहीं की जाएगी। इस वरिष्ठता सूची को ही अंतिम वरिष्ठता सूची के रूप में मान्य किया जाएगा।