
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां परीक्षा देने आई लड़की के साथ बहन के देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर मुंह बंद करा दिया। शादी करने की बारी आई तो आरोपी ने दहेज की डिमांड कर दी। जिसके बाद लड़की नाराज हो गई और उसने पूरे मामले की शिकायत छतरपुर पुलिस को कर दी। यह घटना भोपाल में हुई थी इसलिए हबीबगंज पुलिस को केस सौंपा गया है।
मामला छतरपुर का है लेकिन घटना को अंजाम हबीबगंज थाने के अंतर्गत दिया गया था। साल 2023 में लड़की एग्जाम देने भोपाल आई थी। इसी दौरान वह अपनी बहन के यहां रूकी थी। तब लड़की की बहन के देवर ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी देवर ने उससे शादी करने की बात कही और चुप करा दिया। कुछ दिनों बाद लड़की ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई और बहन के देवर ब्रजबारी साहू से शादी कराने के लिए कहा। बेटी की पूरी बातें जानकर परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए।
पीड़ित लड़की के परिजन जब शादी की बात करने के लिए आरोपी ब्रजबारी साहू के घर पहुंचे तो उसने दहेज की डिमांड रख दी। उसने कहा कि शादी करने के लिए 4 लाख रूपए का दहेज लेगा और पैसे नहीं दिए तो शादी नहीं करेगा। जब ये बात पीड़ित लड़की को पता चली तो वो नाराज हो गई और छतरपुर पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। छतरपुर से भोपाल केस को शिफ्ट किया गया, यह केस हबीबगंज थाने को दिया गया है अब पूरे मामले की जांच हबीबगंज पुलिस ही करेगी।
Updated on:
22 Mar 2024 06:59 pm
Published on:
22 Mar 2024 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
